{"_id":"5e69e20c8ebc3ec75b0b22b5","slug":"nana-patekar-ngo-filed-a-defamation-suit-of-rs-25-crore-against-tanushree-dutta","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"25 करोड़ के मानहानि दावे के बाद तनुश्री दत्ता पर गिरी दूसरी गाज, हाईकोर्ट ने जारी किया ये निर्देश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
25 करोड़ के मानहानि दावे के बाद तनुश्री दत्ता पर गिरी दूसरी गाज, हाईकोर्ट ने जारी किया ये निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 12 Mar 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
tanushree and Nana
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नाना पाटेकर के एनजीओ 'नाम फाउंडेशन' ने तनुश्री दत्ता पर 25 करोड़ रुपये की मानहानि का दावा ठोका है। इस दावे के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने तनुश्री को प्रेस कॉन्फ्रेंस में नाना पाटेकर के नाम और फाउंडेशन के खिलाफ आरोप लगाने से रोक दिया है। गौरतलब है कि वह पहले भी एनजीओ पर भ्रष्टाचार समेत दूसरे गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। तनुश्री कोर्ट में अनुपस्थित रही जिसके बाद न्यायमूर्ति एके मेनन ने एनजीओ को राहत प्रदान की।
2 of 4
tanushree dutta
हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में नाना पाटेकर और मकरंद अनासपुरे द्वारा साल 2015 में शुरु किए एनजीओ ने कहा है कि वह लगातार सूखे से प्रभावित इलाकों में किसानों की बेहतरी की दिशा की तरफ काम कर रहा है। लेकिन तनुश्री की जनवरी 2020 की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाए गए आरोप और पड़ताल की वजह से उनके फाउंडेशन की प्रतिष्ठा को क्षति पहुंच रही है। तनुश्री ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को यह जानकारी प्रदान की थी कि पुलिस द्वारा उनके यौन उत्पीड़न के केस को बंद किए जाने के खिलाफ उन्होंने एक याचिका दायर की है।
3 of 4
Tanushree Dutta
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
तनुश्री ने इस बारे में कहा है कि वह जवाब दाखिल करने की प्रक्रिया में थी और वह फाउंडेशन के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग करेंगी। उन्होंने आगे बताया, 'पिछली बार जब नाना पाटेकर ने मुझे मानहानि के नोटिस के साथ रोकने की कोशिश की थी तो मैंने एक पुलिस शिकायत के साथ इसका जवाब दिया। मैं एक युवा और प्रतिभाशाली अभिनेत्री हुआ करती थी लेकिन इन लोगों के द्वारा लगातार परेशान करने के बाद मेरा करियर एक तरह से रुक गया। इन चुनौतियों ने मुझे एक एक्टिविस्ट (कार्यकर्ता) बना दिया और मैंने कभी पीछे नहीं हटने का फैसला लिया। इतिहास मुझे मेरी लड़ाई के लिए याद रखेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
tanushree dutta nana patekar
- फोटो : social media
गौरतलब है कि करीब दो साल पहले तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' पर साल 2008 में यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए भारतीय सिनेमा जगत में मीटू अभियान के तहत पहला आरोप लगाया था। उन्होंने निर्देशक राकेश सारंग, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य और निर्माता सामी सिद्दीकी पर चुप रहने का आरोप लगाया था। पिछले साल जून महीने में पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस को बंद कर दिया था। पुलिस ने इस शिकायत को गलत करार दिया। हालांकि केस बंद करने के खिलाफ तनुश्री की याचिका फिलहाल उसी अदालत के समक्ष लंबित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।