{"_id":"5bd6beeabdec22233165d957","slug":"naseeruddin-shah-says-indian-cinema-should-not-be-remembered-just-for-salman-khan-films","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नसीरुद्दीन शाह ने सलमान खान को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क सकते हैं उनके फैंस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नसीरुद्दीन शाह ने सलमान खान को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क सकते हैं उनके फैंस
Mon, 29 Oct 2018 01:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 29 Oct 2018 01:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
naseeruddin shah
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्मों में बेहतरीन एक्टिंग की छाप छोड़ने वाले नसीरुद्दीन शाह लाइम लाइट से दूर रहते हैं । नसीरुद्दीन आखिरी बार फिल्म 'होप और हम' में नजर आए थे । यह फिल्म मई में रिलीज हुई थी । हाल ही में नसीर ने सलमान खान के बारे में कुछ ऐसा बोल दिया है जो उनके फैंस को बुरा लग सकता है ।
2 of 5
नसीरुद्दीन शाह-रतना पाठक
नसीरुद्दीन नहीं चाहते कि हैं कि दर्शक भारतीय सिनेमा को साल 2018 जैसी एक तरह की फिल्में देने वाले सिनेमा की तरह देखें । उन्होंने कहा, 'सिनेमा आगे आने वाली पीढ़ियों के लिए होता है । समाज के लिए सिनेमा को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी हमारी है ।'
3 of 5
naseeruddin shah
वो आगे कहते हैं, ‘मेरा मानना है कि सिनेमा समाज को नहीं बदल सकता और न ही कोई क्रांति ला सकता है । सिनेमा शिक्षा का माध्यम है या नहीं इसे लेकर भी मैं पक्के तौर पर कुछ नहीं कह सकता । डॉक्यूमेंटरी शिक्षाप्रद हो सकती हैं लेकिन फीचर फिल्में यह काम नहीं कर सकतीं ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नसीरुद्दीन शाह
शाह ने कहा कि यही वजह है कि उन्होंने ‘ए वेडनसडे' और ‘रोगन जोश' जैसी फिल्मों में काम किया । उन्होंने कहा, 'ऐसी फिल्मों का हिस्सा बनने को मैं अपनी जिम्मेदारी मानता हूं । मेरे सभी गंभीर काम उस दौर का प्रतिनिधित्व करते हैं। सिनेमा हमेशा रहेगा । इन फिल्मों को 200 साल के बाद भी देखा जाएगा ।'
विज्ञापन
5 of 5
naseeruddin shah
- फोटो : AmarUjala
'लोगों को पता होना चाहिए कि साल 2018 में भारत का सिनेमा किस तरह का था। ऐसा न हो कि 200 साल बाद उन्हें केवल सलमान खान की फिल्में ही देखने को मिले । सिनेमा भावी पीढ़ियों के लिए होता है ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।