{"_id":"5d53dee48ebc3e6cda5e8b3b","slug":"national-award-winner-surekha-sikri-recuperating-from-a-brain-stroke","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्रेन स्ट्रोक के बाद से अस्पताल में भर्ती हैं सुरेखा सीकरी, अस्पताल में मिली नेशनल अवॉर्ड की सूचना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ब्रेन स्ट्रोक के बाद से अस्पताल में भर्ती हैं सुरेखा सीकरी, अस्पताल में मिली नेशनल अवॉर्ड की सूचना
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 14 Aug 2019 03:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Surekha Sikri
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म ‘बधाई हो’ के लिए इस साल सुरेखा सीकरी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। ये सुरेखा का तीसरा नेशनल अवॉर्ड है। इससे पहले वो ‘तमस’ और ‘मम्मो’ जैसी फिल्मों के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी हैं। फिल्म बधाई हो में अपने अभिनय के लिए ये अवार्ड जीतने वाली बुजुर्ग अभिनेत्री सुरेखा को इस पुरस्कार की सूचना अस्पताल में मिली।
2 of 4
Surekha Sikri
- फोटो : twitter
सुरेखा के मुताबिक कोई 10 महीने पहले महाराष्ट्र के पर्यटन स्थल महाबलेश्वर में शूटिंग के दौरान वह बाथरूम में गिर पड़ी थी और उन्हें सिर पर गहरी चोटें आईं। ब्रेन स्ट्रोक होने से उनकी हालत काफी बिगड़ गई और तब से वह अस्पताल में ही अपना इलाज करा रही हैं।
3 of 4
Surekha Sikri
- फोटो : twitter
राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने की खुशी उन्होंने अस्पताल में ही अपने करीबियों के साथ मनाई। खुद को पुरस्कार के लिए चुने जाने पर सुरेखा सीकरी ने ज्यूरी को और फिल्म बधाई हो की टीम का शुक्रिया अदा किया है और ये भी कहा कि इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार भी मिलना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
surekha sikri
सबसे पहले दूरदर्शन के सीरियल तमस से चर्चा में आईं सुरेखा सीकरी को इस धारावाहिक के अलावा फिल्म मम्मो के लिए भी पुरस्कार मिल चुके हैं। हिंदी रंगमंच के लिए किए अपने योगदान के लिए सुरेखा सीकरी को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार भी मिल चुका है। 74 साल की इस एक्ट्रेस ने अभी हाल ही में कोई भी फिल्म साइन नहीं की है। और न ही वे कुछ समय तक किसी टीवी शो में दिखाई देने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।