सब्सक्राइब करें

एयर स्ट्राइक पर सिद्धू ने उठाए सवाल, भड़के यूजर्स बोले- 'लो आ गए पाकिस्तान के ब्रांड एम्बेसडर'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 04 Mar 2019 05:02 PM IST
विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu gets trolled after Raise Questions On Indian Air Strike In Pakistan
Navjot Singh Sidhu

पुलवामा हमले के बाद से नवजोत सिंह सिद्धू लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। इतना ही नहीं इसके बाद से उन्हें कपिल शर्मा शो से बाहर का रास्ता तक दिखा दिया गया लेकिन सिद्दू हैं कि लगातार सवाल पर सवाल दागे जा रहे हैं। हाल ही में जब उन्होंने वायु सेना की एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाए तो एक बार फिर उन्हें सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा झेलना पड़ा।

Trending Videos
Navjot Singh Sidhu gets trolled after Raise Questions On Indian Air Strike In Pakistan
Navjot Singh Sidhu - फोटो : file photo

सोशल मीडिया पर हर तरफ उनकी किरकिरी हो रही है। दरअसल सिद्धू ने ट्वीट कर पूछा है कि वहां 300 आतंकी मारे गए हैं या नहीं? क्या सिर्फ पेड़ उखाड़ने ही गए थे? ये सिर्फ एक चुनावी नौटंकी थी। सेना का राजनीतिकरण करना बंद करिए, जितना देश पवित्र है उतनी ही सेना भी पवित्र है। ऊंची दुकान, फीका पकवान।
 




 

विज्ञापन
विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu gets trolled after Raise Questions On Indian Air Strike In Pakistan
Navjot Singh Sidhu - फोटो : file photo

इस कमेंट के बाद यूजर्स ने सिद्धू को आड़े हाथों लिया। एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा-सिद्धू तुम अपने पाकिस्तानी यार के चक्कर में अपने ही देश से गद्दारी कर रहे हो? एक यूजर ने लिखा- वाह सिद्धू जी वाह आपको अपने पाकिस्तानी यार पर तो भरोसा है पर भारतीय सेना पर भरोसा नहीं। ऐसा क्यों? पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो वहीं क्यों नहीं चले जाते।
 



 

Navjot Singh Sidhu gets trolled after Raise Questions On Indian Air Strike In Pakistan
Navjot Singh Sidhu - फोटो : file photo

एक यूजर ने लिखा- सर आप अपने दोस्त इमरान खान को समझाएं कहीं ऐसा ना हो पाकिस्तान नक्शे में ही न रहे। पाकिस्तान आंतक की फैक्ट्री चला रहा है और आप हिंदुस्तानी कम पाकिस्तान के ब्रांड एम्बेसडर ज्यादा लग रहे हो। एक यूजर ने लिखा- तुम अपने दोस्त इमरान और बाजवा से क्यों नहीं पूछ लेते कितने गए।
 




 

विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu gets trolled after Raise Questions On Indian Air Strike In Pakistan
Navjot Singh Sidhu - फोटो : file photo

एक यूजर ने लिखा- ये देश तुमको सबसे बेशर्म गद्दार के तौर पर हमेशा याद रखेगा। एक ने लिखा- आज पूरे कांग्रेस का चरित्र पता चल रहा है। ये देश की सेना के मनोबल पर हमला है। आम जनता सब जानती है। एक यूजर ने लिखा- तुम्हारे सवाल से भाजपा का ही प्रचार होगा। बता दें पुलवामा हमले के बाद सिद्धू ने कहा था आतंकी हमले को लेकर किसी देश को पूरी तरह से टारगेट नहीं कर सकते हैं। इस बयान के बाद वो ट्रोल हो गए थे। लोगों ने उन्हें 'द कपिल शर्मा शो' हटाने की मुहिम छेड़ दी थी।
 




 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed