{"_id":"661fb61b611f306ada02a576","slug":"navya-naveli-nanda-considers-aaradhya-bachchan-as-her-inspiration-says-she-is-much-wiser-than-me-at-her-age-2024-04-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Navya Naveli: आराध्या को अपनी प्रेरणा मानती हैं नव्या, बोलीं- वह अपनी उम्र में मुझसे कहीं ज्यादा समझदार हैं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Navya Naveli: आराध्या को अपनी प्रेरणा मानती हैं नव्या, बोलीं- वह अपनी उम्र में मुझसे कहीं ज्यादा समझदार हैं
अमिताभ बच्चन की पोती नव्या अपने पॉडकास्ट 'व्हाट द हेल नव्या' के लिए लोकप्रिय हैं, जिसमें वह अपनी मां श्वेता बच्चन और दादी जया बच्चन के साथ अलग-अलग विषयों पर बातचीत करती हैं। इसके बाद नव्या ने अपने करियर पर फोकस करते हुए अपना ध्यान बिजनेस की ओर लगाया। हालांकि, इन सब के बीच नव्या आए दिन कई साक्षात्कार देती रहती हैं। एक साक्षात्कार में नव्या ने आराध्या को अपनी प्रेरणा बताया है। इसके साथ ही उन्होंने इसके पीछे की वजह का भी खुलासा किया। आइए जानते हैं...
2 of 5
नव्या नवेली नंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में, एक इंटरव्यू में नव्या से आराध्या को एक सलाह देने के लिए कहा गया। नव्या ने कहा कि आराध्या 12 साल की उम्र की तुलना में कहीं अधिक बुद्धिमान हैं और उन्हें जीवन का कोई भी सबक देने की जरूरत नहीं है। नव्या ने कहा कि आजकल के युवा अपने बड़ों की तुलना में कहीं अधिक समझदार हैं और वह अपनी सूझबूझ से दुनिया में अपनी पहचान बना सकती हैं।
3 of 5
नव्या नवेली नंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
नव्या ने ये भी माना कि वह आराध्या से प्रेरित हैं, उनकी प्रशंसा करते हुए नव्या ने कहा कि वह उन चीजों को देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकतीं, जो आराध्या हासिल करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नव्या नवेली नंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
नव्या ने आगे आराध्या की तारीफ करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि मैं बस उनकी प्रशंसा करती हूं कि इतनी कम उम्र में, वह चीजों के बारे में इतनी जागरूक हैं और वह बहुत बुद्धिमान हैं। घर में चीजें साझा करने के लिए एक छोटी बहन होने से बहुत खुश हूं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं उन्हें सलाह दे सकती हूं।"
विज्ञापन
5 of 5
नव्या नवेली नंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
नव्या ने आगे यह भी बताया कि वह हर चीज को लेकर काफी कूल हैं और जो कुछ हो रहा है उसके बारे में काफी जागरूक है इसलिए मुझे लगता है कि यह बहुत सराहनीय बात है। हम जब छोटे थे, तब यह सब नहीं होता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।