पत्नी की जासूसी के आरोपों में घिरे बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। भले ही नवाजुद्दीन की पत्नी ने आरोपों का खंडन किया हो लेकिन पुलिस ढिलाई के मूड में बिल्कुल नहीं है और अब कार्रवाई की है।
पत्नी की जासूसी मामले को नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया था बकवास, अब वकील को किया गया गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाणे क्राइम ब्रांच ने CDR (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) के आरोप में नवाजुद्दीन के वकील रिजवान सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि यह लोग निजी जासूसी कंपनियों के लिए लोगों के फोन के रिकॉर्ड निकालते थे।
Advocate Rizwan Siddiqui arrested by #Thane Crime Branch yesterday in connection with a Call Data Records (CDR) racket in which Rizwan Siddiqui had allegedly obtained the CDR of the Nawazuddin Siddiqui's wife Anjali Siddiqui from private detectives
पुलिस इससे पहले मामले में महिला जासूस रजनी पंडित सहित 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस को पता चला था कि इसमें प्रशांत पालेकर, नवाज की पत्नी की जासूसी कर रहा था। CDR जमा कर रिजवान और नवाज तक पहुंचाया जा रहा था। प्रशांत एक प्राइवेट जासूस है। आरोप है उसे नवाज की पत्नी की जासूसी करने के लिए हायर किया गया था।
इससे पहले मीडिया में मामला सामने आने के बाद नवाजुद्दीन ने पूरे मामले पर ट्वीट किया। उन्होंने कहा था, 'पिछली शाम बेटी के हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर जेनरेटर से जुड़े स्कूली प्रोजेक्ट की तैयारी में मदद कर रहा था। आज सुबह इस प्रोजेक्ट के एग्जीबिशन में स्कूल भी गया। मुझे हैरानी है कि मीडिया कुछ आरोपों को लेकर मेरे ऊपर सवाल उठा रही है।'
Last evening, I was helping my daughter to prepare her school project Hydroelectric Power Generator & went to her school this morning for Project Exhibition.
To my surprise the media had questions about some random allegations on me #Disgust pic.twitter.com/APPaEK373q
नवाजुद्दीन के बाद उनकी पत्नी आलिया ने फेसबुक पर लिखा था कि ऐसी अफवाहें आने से वह और नवाज दोनों हैरान हैं। पति से जुड़े पुराने विवादों पर आलिया कहती हैं कि नवाजुद्दीन का बस इतना दोष हैं कि वह सिर्फ और सिर्फ सच बोलते हैं। अपने और नवाज के रिश्तों के बारे में आलिया लिखती हैं, 'मेरा और नवाज का रिश्ता 15 साल पुराना है जब नवाज कुछ भी नहीं थे और आज बहुत कुछ हैं। मुझे नवाज की हमेशा से जो अच्छी बात लगी वह है उनका खुले विचारों का होना।' नवाजुद्दीन फिलहाल शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे की बायोपिक में काम कर रहे हैं।