फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'day Spl: 'हेट स्टोरी 3' के इस एक्टर ने 10 साल की बेटी को दिखाया था ट्रेलर, तो ऐसे दिए रिएक्शन

Sat, 17 Mar 2018 03:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Mar 2018 03:17 PM IST
विज्ञापन
birthday special sharman joshi life unknown facts
शरमन जोशी और जरीन खान

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी का आज 39वां जन्मदिन है। शरमन जोशी का जन्म आज ही के दिन साल 1979 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने 1999 में फिल्म 'गॉडफादर' से एक्टिंग की शुरूआत की। फिल्मों में एक्टिंग के अलावा उन्होंने कुछ टीवी शो की मेजबानी भी की है। शरमन जोशी ने हिंदी के अलावा मराठी और गुजराती फिल्मों में भी काम किया है।

birthday special sharman joshi life unknown facts
sharman joshi

शरमन जोशी के पिता अरविन्द जोशी बीते जमाने के गुजरती थिएटर आर्टिस्ट थे। उनकी बहन और कजिन भी मराठी और गुजराती थिएटर से जुड़ी हुई हैं। शरमन जोशी की शादी बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा चोपड़ा से हुई। वह एक बेटी और दो बेटों के पिता हैं। उनकी बेटी का नाम ख्याना और बेटों का नाम वारयण और विहान जोशी है।

birthday special sharman joshi life unknown facts
शरमन जोशी और उनकी पत्नी

शरमन और प्रेरणा चोपड़ा की मुलाकात पहली बार कॉलेज में हुई थी और दोनों एक-दूसरे को देखते ही पसंद करने लगे थे। पहले दोनों दोस्त बने और समय के साथ-साथ दोस्ती गहरी होती चली गई। दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे और साल 1999 में उन्होंने डेटिंग शुरू की। एक- दूसरे को लगभग 1 साल तक डेट करने के बाद 2000 में शरमन और प्रेरणा ने शादी करने का फैसला किया और 15 जून 2000 को दोनों ने शादी कर ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
birthday special sharman joshi life unknown facts
sharman joshi

2015 में आई फिल्म 'हेट स्टोरी 3' में शरमन जोशी जरीन खान के साथ रोमांस करते हुए नजर आए। दोनों के बीच कई बोल्ड सीन फिल्माए गए। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च दौरान शरमन जोशी ने बताया था कि 'जब मैंने अपनी 10 साल की बेटी को दिखाया तो वह हैरान रह गई। उसने मुझे फिल्म में काम करने से ही मना कर दिया था। ट्रेलर उसे बिल्कुल पसंद नहीं आया था। वह तो शुक्र है उसकी कजिन का जिसने उसे बताया कि यह मेरे काम का हिस्सा है। हमें ऐसा करना होता है।'

विज्ञापन
birthday special sharman joshi life unknown facts
sharman joshi - फोटो : अमर उजाला

शरमन को बॉलीवुड में फिल्म 'स्टाइल' से पहचाना जाने लगा। यह फिल्म 2001 में आई थी। इसके बाद उन्होंने एक्सक्यूज मी', 'शादी नं-1', 'गोलमाल', 'रंग दे बसंती', 'हेट स्टोरी 3', '1920 लंदन', 'थ्री इडियट्स' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। शुरुआती फिल्मों को देखते हुए शरमन की पहचान एक हास्य अभिनेता के दौर पर होने लगी थी लेकिन 2006 में आई राकेश ओमप्रकाश मेहरा की 'फिल्म रंग दे बसंती' ने उनके करियर को एक नई ऊंचाई दी। शरमन को जिस फिल्म ने सबसे ज्यादा पहचान दिलाई वह थी राजकुमार हिरानी की फिल्म 'थ्री इडियट्स'। इस फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। 'थ्री इडियट्स' के लिए शरमन जोशी को आइफा बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड भी मिला था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed