फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीदेवी की बायोपिक में खुलेगा उनकी मौत का राज, ये पॉपुलर एक्ट्रेस बनेंगी जाह्नवी कपूर की मां

Sat, 17 Mar 2018 03:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Mar 2018 03:14 PM IST
विज्ञापन
hansal mehta approach actress vidya balan for new project sridevi biopic

एक्ट्रेस श्रीदेवी के निधन से हर कोई हैरान रह गया। निर्देशक हंसल मेहता ने दुख जताते हुए बताया था कि वह अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए श्रीदेवी को अप्रोच करना चाहते थे लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकेगा। हालांकि हंसल किस फिल्म में श्रीदेवी को लेना चाहते थे इसका खुलासा नहीं किया लेकिन उन्होंने अपनी नई फिल्म को लेकर अब बड़ा ऐलान किया है।

hansal mehta approach actress vidya balan for new project sridevi biopic
Hansal Mehta - फोटो : Indulge - The New Indian Express

एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए हंसल मेहता ने कहा, 'मुझे इस बात का हमेशा दुख रहेगा कि मैं श्रीदेवी को अप्रोच नहीं कर पाया और उनके साथ कोई फिल्म नहीं की लेकिन मैं श्रीदेवी पर एक फिल्म जरूर बनाऊंगा।'

hansal mehta approach actress vidya balan for new project sridevi biopic
Hansal Mehta

हंसल मेहता ने फिल्म से जुड़ी ज्यादा जानकारी देने से मना कर दिया। हालांकि उन्होंने बताया कि, 'फिल्म एक किताब पर आधारित है। श्रीदेवी के रोल के लिए मेरे दिमाग में एक ही नाम है वह हैं विद्या बालन। मैं इस फिल्म के लिए विद्या बालन को अप्रोच कर सकता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
hansal mehta approach actress vidya balan for new project sridevi biopic
हंसल मेहता

गौरतलब है कि श्रीदेवी की मौत के बाद हंसल मेहता ने ट्वीट किया था कि, 'अब कभी भी एक और श्रीदेवी नहीं होंगी। मैं उन्हें एक फिल्म करने का प्रस्ताव देने वाला था। अब यह फिल्म उन्हें समर्पित होगी। अगर कोई ऐक्टर मिलता है तो।' 
 



 

विज्ञापन
hansal mehta approach actress vidya balan for new project sridevi biopic
Rajkumar Rao

हंसल मेहता की आने वाली फिल्म 'ओमेर्टा' है जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है।  यह फिल्म आतंकी अहमद उमर सईद शेख की कहानी पर बेस्ड है। सईद ने 2002 में वॉल स्ट्रीट जर्नल के पत्रकार डेनियल पर्ल को पाकिस्तान में किडनैप कर उसकी हत्या कर दी थी। अभिनेता राजकुमार राव पहली बार उमर सईद शेख के नेगेटिव भूमिका में आ रहे हैं, फिल्म 20 अप्रैल को रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed