अर्जुन कपूर इन दिनों तेजी से अपनी अपकमिंग फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग पूरी करने में लगे हैं। श्रीदेवी के निधन के समय उन्होंने शूटिंग से 7 दिन का ब्रेक लिया था। इसी की भरपाई करने के लिए वो 18-18 घंटे काम कर रहे हैं जिससे फिल्म की प्रोडक्शन कॉस्ट ना बढ़े।
इस तरह जाह्नवी और खुशी का ख्याल रख रहे अर्जुन कपूर, श्रीदेवी के जाने के बाद सौतेली बहनों को अपनाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शूटिंग के बीच समय निकालकर अर्जुन कपूर ने अपने पिता और दोनों सौतेली बहनों जाह्नवी-खुशी को घर पर बुलाया। बोनी और उनकी दोनों बेटियां अर्जुन के घर के बाहर स्पॉट की गईं। अर्जुन तीनों को रिसीव करने के लिए घर से बाहर आए।
Saw these pictures & fell in love once again. He is the most perfect son 😩♥ @arjunk26 @BoneyKapoor @anshulakapoor pic.twitter.com/u5Lws6KX4c
अर्जुन ने पिता को गले भी लगाया। वहीं जाह्नवी पिक्चर क्लिक कराने के मूड में नहीं थीं। कैमरा देखते ही उन्होंने मुंह घुमा लिया। वहीं खुशी अपने फोन पर ही बिजी रहीं। अर्जुन ने बोनी और जाह्नवी-खुशी के साथ समय बिताया।
श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन ने जाह्नवी और खुशी की जिम्मेदारी उठा ली है। बता दें कि कुछ समय पहले अर्जुन ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि श्रीदेवी और उनकी दोनों बेटियों से वो ज्यादा मतलब नहीं रखते हैं। लेकिन श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन ने सारे गिले-शिकवे मिटा दिए।
अर्जुन की फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' की बात करें तो वो इसमें परिणीति चोपड़ा के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। जल्दी शूटिंग खत्म करने पर अर्जुन ने कहा, 'मैं इस बात को समझता हूं कि काफी सारा काम बचा है इसलिए चाहता हूं कि पूरी टीम पंजाब में शेड्यूल के अनुसार चले। एक दिन भी ज्यादा न हो। ऐसा होने पर प्रोडक्शन कॉस्ट बढ़ जाएगी।'