{"_id":"5aacb3e94f1c1bc1758b5f7a","slug":"drishyam-actress-shriya-saran-tie-the-knot-with-longtime-boyfriend-andrei-koscheev","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजय देवगन की हीरोइन ने गुपचुप रचाई शादी, बॉलीवुड के सिर्फ इन दो स्टार्स को दिया था न्योता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अजय देवगन की हीरोइन ने गुपचुप रचाई शादी, बॉलीवुड के सिर्फ इन दो स्टार्स को दिया था न्योता
Sat, 17 Mar 2018 02:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 17 Mar 2018 02:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Shriya Saran
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'दृश्यम' फिल्म की लीड एक्ट्रेस श्रिया सरन ने गुपचुप शादी रचा ली है। श्रिया ने रशियन ब्वॉयफ्रेंड एंड्रे कोसचीव से शादी की। खबरों की मानें तो यह शादी 12 मार्च को हुई जिसमें बॉलीवुड के दो दिग्गज कलाकार शामिल हुए थे।
2 of 5
Shriya Saran
Mid Day के अनुसार इस शादी में मनोज बाजपेयी और शबाना आजमी शामिल हुए। जानकारी के मुताबिक श्रिया की शादी में करीबी दोस्त और परिवार के ही लोग मौजूद थे। वहीं सेलिब्रिटी में केवल दो ही लोगों को न्योता भेजा गया था।
3 of 5
Shriya Saran
श्रिया काफी समय से एंड्रे कोसचीव के साथ रिलेशनशिप में थीं। एंड्रे नेशनल लेवल के टेनिस प्लेयर हैं। शादी की तस्वीरें अभी तक नहीं आई हैं। जानकारी के मुताबिक यह शादी हिंदी रीति-रिवाज से हुई। इस मौके पर श्रिया ने गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई थी। शादी मुंबई के लोखंडवाला में स्थित घर से ही की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Shriya Saran
पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि यह शादी उदयपुर में होगी हालांकि बाद में श्रिया ने इसे मात्र अफवाह करार दिया था। श्रिया ने निजी जिंदगी के बारे में कभी भी मीडिया के सामने खुलकर बात नहीं की। यहां तक की इन दोनों कपल की साथ में बहुत कम तस्वीरें हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Shriya Saran
श्रिया की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। श्रिया ऐसी पहली एक्ट्रेस नहीं है जिन्होंने सीक्रेट वेडिंग की हो। इससे पहले पूरब कोहली और टेलीविजन एक्टर कीथ और रोशेल ने हाल ही में गुपचुप शादी रचाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।