{"_id":"5acedbc04f1c1bbb3d8b4a51","slug":"nawazuddin-siddiqui-will-not-part-of-rajinikanth-upcoming-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नवाजुद्दीन के फैंस के लिए बुरी खबर, रजनीकांत की अगली फिल्म में नहीं आएंगे नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नवाजुद्दीन के फैंस के लिए बुरी खबर, रजनीकांत की अगली फिल्म में नहीं आएंगे नजर
Thu, 12 Apr 2018 11:36 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुपरस्टार रजनीकांत की अनटाइटल्ड फिल्म को लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी हाल ही में सुर्खियों में हैं। कार्तिक सुब्बाराज द्वारा निर्देशित इस तेलुगु फिल्म के लिए उन्हें विलेन की तलाश थी। विलेन की भूमिका में नवाजुद्दीन को लेकर काफी चर्चा थी। मगर अब इस चर्चा पर विराम लग गया है।
2 of 4
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार नवाजुद्दीन सिद्दीकी कार्तिक सुब्बाराज की फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। इस बात की जानकारी नवाजुद्दीन के मैनेजर ने मीडिया से बात करते हुए दी। उन्होंने कहा - अगर यह सच होता कि नवाजुद्दीन रजनीकांत के साथ काम करेंगे तो काफी बेहतर होता, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। बीते दिनों निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज प्रभुदेवा स्टारर फिल्म 'मरकरी' का प्रमोशन करने मुंबई में थे।
3 of 4
इस दौरान मीडिया में इस बात की चर्चा जोरों पर थी कि कार्तिक सुब्बाराज अपनी फिल्म में विलेन के रोल के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी से बात कर रहे हैं। इस बात की जानकारी मिलते ही नवाजुद्दीन के फैंस के बीच भी तेलुगु फिल्म को देखने की एक्साइमेंट बढ़ गई थी, लेकिन उनके मैनेजर के बयान ने सभी को निराश कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अगर नवाजुद्दीन सिद्दीकी रजनीकांत के साथ फिल्म में नजर आते हैं इन दिनों स्टार की कैमिस्ट्री देखना काफी शानदार होता। वहीं बात करें रजनीकांत की फिल्म 'काला' की तो इसमें वह एक डॉन की भूमिका में हैं। इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा नाना पाटेकर और एक्ट्रेस हुमा कुरैशी भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 27 अप्रैेल को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।