पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Neena Gupta: 'मैंने हमेशा गलत लोगों को डेट किया', रिश्तों पर युवाओं को कोई सलाह नहीं देना चाहतीं नीना गुप्ता

Mon, 27 Nov 2023 02:50 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 27 Nov 2023 02:50 PM IST
विज्ञापन
Neena Gupta refuses to give any advice to youth about Relationships says I have always dated wrong people
नीना गुप्ता - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लेती हैं। फिल्मों के अलावा नीना अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियां बटोर चुकी हैं। खासकर, वे अब तक अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा बटोरती हैं। अब हाल ही में दिए इंटरव्यू में अभिनेत्री से रिलेशनशिप को लेकर सलाह मांगी गई, लेकिन इस बारे में कोई भी सलाह देने से नीना ने इनकार कर दिया।

Neena Gupta refuses to give any advice to youth about Relationships says I have always dated wrong people
नीना गुप्ता - फोटो : social media

नीना ने कहा, ''मैं रिश्ते पर सलाह देने वाली गलत इंसान हूं। मैंने हमेशा गलत लोगों को डेट किया है। कृपया मुझसे मत पूछें, क्योंकि मैं बहुत ही बेवकूफी भरा और बुरा जवाब दूंगी।" नीना ने अपनी बेटी, डिजाइनर-अभिनेत्री मसाबा गुप्ता की पहली शादी के समय की गई गलती भी कबूल की। मसाबा की शुरुआत में फिल्म निर्माता मधु मंटेना से शादी हुई थी। नीना ने कहा कि मसाबा शुरू में शादी नहीं करना चाहती थीं। मसाबा उनके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना चाहती थीं। हालांकि, नीना ने शादी पर जोर दिया जो एक गलती साबित हुई और वह टूट गईं।
Andaaz 2: सुनील दर्शन ने किया 'अंदाज' के सीक्वल का एलान, फिल्म से तीन नए चेहरों को करेंगे लॉन्च

Neena Gupta refuses to give any advice to youth about Relationships says I have always dated wrong people
नीना गुप्ता - फोटो : social media

मसाबा नीना और वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विव रिचर्ड्स की बेटी हैं। नीना ने चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक मेहरा से शादी की है। इससे पहले नीना ने कहा था कि एक आदमी और औरत के बीच कोई प्यार नहीं होता। यह सब वासना से शुरू होता है और फिर अगर आप साथ हो जाते हैं तो आप एक-दूसरे के प्रति स्नेही हो जाते हैं। फिर यह एक आदत बन जाती है। नीना गुप्ता ने कहा कि उन्हें एकमात्र प्यार अपनी बेटी मसाबा के लिए महसूस हुआ है। वे इस बारे में नहीं बता सकतीं कि बाकी लोगों को कैसा लगा होगा। वे प्यार के बारे में कुछ नहीं समझती हैं।
Bollywood Stars: अभिनय छोड़ इन सितारों ने दूसरे प्रोफेशन में आजमाई किस्मत, करियर में हासिल किया नया मुकाम

विज्ञापन
विज्ञापन
Neena Gupta refuses to give any advice to youth about Relationships says I have always dated wrong people
नीना गुप्ता - फोटो : social media

इसके अलावा नीना ने नारीवाद पर भी अपनी राय सामने रखी थी। उन्होंने कहा था, ''मैं मानती हूं कि फालतू नारीवाद या इस विचार में विश्वास करना जरूरी नहीं है कि महिलाएं पुरुषों के बराबर हैं। इसके बजाय वित्तीय स्वतंत्रता हासिल करने और अपने काम पर ध्यान देने पर ध्यान दें। यदि आप एक गृहिणी हैं तो इसे हेय दृष्टि से न देखें। यह एक महत्वपूर्ण भूमिका है। अपना आत्म-सम्मान बढ़ाएं और खुद को छोटा समझने से बचें। यही मुख्य संदेश है जो मैं बताना चाहती हूं। पुरुष और महिलाएं समान नहीं हैं। जिस दिन पुरुष गर्भवती होने लगेंगे, उस दिन हम बराबर हो जाएंगे।”
Animal: एनिमल को ब्रिटेन की सेंसर बोर्ड ने दी एडल्ट रेटिंग, फिल्म मे खून-खराबा जैसे दृश्यों को देख लिया फैसला

विज्ञापन
Neena Gupta refuses to give any advice to youth about Relationships says I have always dated wrong people
नीना गुप्ता - फोटो : social media

नीना ने आखिरी बार हिट वेब सीरीज 'पंचायत' में मंजू देवी नाम की ग्राम प्रधान की भूमिका निभाई थी। यह शो अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हो रहा है। इस सीरीज में अभिनेता जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, चंदन रॉय और अन्य कलाकार शामिल हैं। नीना ने कहा कि लोगों की 'पंचायत' से एक खास तरह की मासूमियत जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इसी बात के कारण 'पंचायत' ने लोगों के दिलों को छुआ है।
Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai: ‘बंदा’ ने अकेले जीते पांच फिल्मफेयर पुरस्कार, यहां फिर से पढ़िए फिल्म का पूरा रिव्यू

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed