{"_id":"5ba34fc7867a557ecb2eb4b8","slug":"neha-kakkar-get-inotional-on-the-sets-of-indian-idol","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंडियन आइडल के सेट पर मां को याद कर रोने लगी नेहा कक्कर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इंडियन आइडल के सेट पर मां को याद कर रोने लगी नेहा कक्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हम सभी की जिंदगी में हमारी मां का अहम रोल होता है। वह न केवल हमारे जीवन के हर सुख-दुख के पलों में हमारे साथ होती हैं बल्कि हमारे लिए कई त्याग भी करती है। सिंगर नेहा कक्कर भी अपनी मां को लेकर बहुत इमोशनल हैं। हाल ही में इंडियन आइडल के सेट पर कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद अपनी मां को यह कर रोने लगीं।
2 of 4
नेहा कक्कड़
आपको बता दें कि शनिवार को शो में मां स्पेशल एपिसोड मनाया गया। जिसमें कंटेस्टेंस अंकुश भारद्वाज ने मेरी मां गाना गाया। जिसके सुनकर नेहा भावुक हो गयीं और अपनी मां को याद करके रोने लगीं। नेहा ने अंकुश की तारीफ करते हुए कहा कि यह गाना उनके दिल के काफी करीब है। उन्होंने जिस तरह से इसको गाया, वह इसमें खो गईं।
3 of 4
अदरक वाली चाय और वड़ा पाव देख खुद को रोक ना पाए तीनों जज
अंकुश को सेट पर उनकी मां ने आकर सप्राइज भी दिया। जिसके बाद अंकुश रोने लगे और अपनी मां को एक सुंदर सा गिफ्ट भी दिया। वहीं अंकुश की मां उनके लिए दवाइयां लेकर आई थीं, ताकि उनकी तबियत खराब न हो। इस दौरान अंकुश ने अपने और अपनी मां के किस्से सुनाए। वह कहते हैं कि जब वह छोटे थे तो उनकी मां सड़क को पार करते वक्त उनको गोद में उठा लेती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
इंडियन आइडल 10
नेहा ने अंकुश से कहा कि इस दुनिया में आपको जितना प्यार आपकी मां करती है, उतना कोई नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि हमारी लाइफ में हमारी मां से जरूरी कोई भी इंसान नहीं है। हमें हमेशा उनका सम्मान और आदर करना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।