{"_id":"62d62db9a04f075d974e5e0b","slug":"nick-jonas-special-birthday-wish-to-priyanka-chopra-see-the-celebration-pictures-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Priyanka Chopra: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को रोमांटिक अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, वायरल हो रहीं तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Priyanka Chopra: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को रोमांटिक अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, वायरल हो रहीं तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Tue, 19 Jul 2022 09:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को अपना जन्मदिन काफी रोमांटिक तरीके से मनाया। इस दौरान अभिनेत्री को उनके फैंस और दोस्तों ने भी विश किया था। सोशल मीडिया पर भी प्रियंका चोपड़ा से जुड़े तमाम फोटोज और हैशटैग ट्रेंड कर रहे थे। प्रियंका अपने जन्मदिन पर पति निक के साथ थीं और इस दौरान दोनों ने प्राइवेट पार्टी की है। इस पार्टी की तस्वीरें आ गई हैं। फोटोज में कभी प्रियंका निक को किस कर रही हैं तो कभी वह पति के गले में बाहें डालकर आतिशबाजी को देख रही हैं। निक जोनस ने इन फोटोज को सोशल मीडिया पर साझा किया है, जो इस समय काफी वायरल हो रही हैं।
Trending Videos
2 of 4
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
- फोटो : Instagram
निक जोनस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रियंका के बर्थडे सेलिब्रेशन की चार तस्वीरें अपलोड की हैं। पहली फोटो में दोनों समुंदर किनारे खड़े होकर एक-दूसरे को किस कर रहे हैं। दूसरी तस्वीर में प्रियंका किसी रेस्टोरेंट में बैठी हैं और उनके हाथ में हैप्पी बर्थडे प्रियंका 80's बेबी का एक टैग है। तीसरी तस्वीर में निक एक टॉवल जैसा कपड़ा पकड़े हैं, जिस पर लिखा है- प्रियंका ज्वेल ऑफ जुलाई। वहीं आखिरी फोटो में निक- प्रियंका आतिशबाजी का मजा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
निक ने बर्थडे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- 'मेरी जुलाई की ज्वेल को हैप्पिएस्ट बर्थडे। जिंदगी की इस क्रेजी राइड में तुम्हारे साथ होने पर गर्व महसूस करता हूं। आई लव यू'। निक की इस पोस्ट पर तुरंत प्रियंका का भी प्यार भरा कमेंट आया है। उन्होंने लिखा- 'लव ऑफ माई लाइफ'। इसके अलावा इस पोस्ट पर बहुत से फैंस प्रियंका को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। लोगों को निक की ये पोस्ट भी बहुत पसंद आ रही है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका बहुत जल्द कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा प्रियंका के खाते में हॉलीवुड फिल्म 'सिटाडेल' और अभिनेता एंथोनी मैकी संग एक्शन फिल्म 'एंडिंग थिंग्स' भी शुमार हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।