बॉलीवुड के साथसाथ बड़े उद्योगपतियों के यहां भी होने वाले आयोजन पर सबकी नजर रहती है। खासकर मुकेश अंबानी और उनका परिवार अपनी रॉयल जिंदगी की वजह से हमेशा चर्चा में रहते हैं। बीते साल मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश ने श्लोका मेहता से मुंबई में धूमधाम से शादी की। वहीं, अब मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत की शादी चर्चा में है।
नीता अंबानी की 'बहू' राधिका मर्चेंट की मासूमियत के सभी हैं कायल, तस्वीरों में देखें उनका खास अंदाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
A post shared by Radhika Merchant (@radhika_merchant_official)
यह सारा मामला आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की भव्य शादी से जुड़ा है। शादी के मुख्य फंक्शन के लिए राधिका मर्चेंट ने सब्यसाची के लेटेस्ट कलेक्शन से जड़ा हुआ कस्टम हैंडमेड लहंगा पहना था। राधिका के इस लहंगे में बैंग्लोरी और मूंगा सिल्क जैसे मिक्स्ड फैब्रिक का इस्तेमाल किया था, जिसके साथ जड़ाऊ चोली इस अटायर को काफी दिलकश लुक दे रही थी।
A post shared by Radhika Merchant (@radhika_merchant_official)
राधिका ने अपनी स्कूलिंग मुंबई से की है। इसके बाद राधिका ने पॉलिटिक्स एंड इकोनॉमिक में न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन किया है। राधिका मर्चेंट ने अपने करियर की शुरुआत केडार कंसलटेंट, देसाई एंड दिवानजी और इंडिया फर्स्ट जैसी कंपनियों से की।
A post shared by Radhika Merchant (@radhika_merchant_official)
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के अफेयर की चर्चा सबसे पहले तब हुई जब राधिका ने ईशा की सगाई पर श्लोका और ईशा के साथ घूमर पर डांस किया था। तब से उन्हें अंबानी परिवार के हर आयोजनों में देखा जा सकता है।