{"_id":"634e2e850d52f85d3b37efb4","slug":"nora-fatehi-dance-performance-canceled-by-bangladesh-government","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nora Fatehi: बांग्लादेश सरकार ने कैंसिल किया नोरा फतेही का डांस शो, डॉलर बचाने के लिए लिया फैसला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nora Fatehi: बांग्लादेश सरकार ने कैंसिल किया नोरा फतेही का डांस शो, डॉलर बचाने के लिए लिया फैसला
नोरा फतेही बॉलीवुड की मशहूर डांसर में से एक हैं। वह अपने डांस से लोगों के दिन को खुशनुमा बना देती हैं। नोरा टीवी पर एक डांस रियलिटी शो को जज करती भी नजर आती हैं। उनका नाम सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में भी जुड़ चुका है। नोरा बड़े फेस्टिवल्स और इवेंट्स में भी परफॉर्म करती नजर आती हैं, लेकिन बांग्लादेश के नोरा फतेही के लिए एक बुरी खबर है। बांग्लादेश सरकार ने एक अहम फैसला लिया है, जिसके बाद अब सेलेब्स वहां की शाम में चार चांद नहीं लगा पाएंगे।
2 of 4
नोरा फतेही
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दरअसल नोरा बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक इवेंट के दौरान परफॉर्मेंस देने वाली थीं। लेकिन अब बांग्लादेश सरकार ने नोरा फतेही को इवेंट में शामिल होने की अनुमति नहीं दी है। बांग्लादेश सरकार ने डॉलर बचाने के लिए ऐसा किया है। बांग्लादेश के सांस्कृतिक मामलों के मंत्रालय ने सोमवार को एक नोटिस जारी किया, जिसके अनुसार भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अपने काम के लिए जानी जाने वाली नोरा फतेही को ‘वैश्विक स्थिति को देखते हुए और विदेशी मुद्रा भंडार को बनाए रखने के उद्देश्य से’ अनुमति नहीं दी गई थी।
नोरा को वुमेन लीडरशिप कॉर्पोरेशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में फतेही को डांस करने और अवॉर्ड देने के लिए बुलाया गया था। सांस्कृतिक मंत्रालय ने घटते विदेशी मुद्रा भंडार के बीच डॉलर के भुगतान पर केंद्रीय बैंक के प्रतिबंधों का जिक्र किया, जो 12 अक्टूबर तक घटकर 36.33 बिलियन डॉलर हो गया है। जो एक साल पहले के 46.13 बिलियन डॉलर से लगभग चार महीने के आयात को कवर करने के लिए पर्याप्त था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
नोरा फतेही
- फोटो : Instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो नोरा फतेही इन दिनों एक डांस शो को जज कर रही हैं इसके अलावा वह अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत स्टारर फिल्म थैंक गॉड में नजर आने वाली हैं। बता दें 'थैंक गॉड' में नोरा फतेही 'मणिके' आइटम नंबर सॉन्ग में सिद्धार्थ मल्होत्रा संग मूव्स करती दिखेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।