{"_id":"5b6bf8294f1c1b66428b6b7a","slug":"nora-fatehi-new-kamariya-song-of-film-stree-has-been-released","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'दिलबर' गाने के बाद नोरा ने हिलाई अपनी 'कमरिया', 'स्त्री' का नया गाना हुआ रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'दिलबर' गाने के बाद नोरा ने हिलाई अपनी 'कमरिया', 'स्त्री' का नया गाना हुआ रिलीज
Thu, 09 Aug 2018 02:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 09 Aug 2018 02:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजकुमार राव और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अभिनीत हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री‘ लंबे समय से चर्चा में है। हाल ही में रिलीज हुआ फिल्म का पहला गाना ‘मिलेगी मिलेगी तुझे भी मिलेगी’ और ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया है। ‘मिलेगी मिलेगी तुझे भी मिलेगी’ गाने के बाद अब 'स्त्री‘दूसरा गाना रिलीज हो गया है।
2 of 4
'स्त्री‘ के दूसरे गाने का नाम 'कमरिया' है। यह एक आइटम नंबर है। खास बात यह है कि इस गाने पर 'दिलबर गर्ल' नोरा फतेही अपने डांस से दर्शकों के दिलों को जीतती नजर आ रही हैं। 'कमरिया' गाने के वीडियो को देखकर कहा जा सकता है नोरा का डांस उनके फैंस के दिलों को जीत लेगा। वीडियो में नोरा के साथ राजकुमार राव भी डांस करते दिख रहे हैं।
3 of 4
बात करें 'कमरिया' गाने से जुड़ी अन्य चीजों की तो इस गाने को आस्था गिल, सचिन संघवी, जिगर सरैया और दिव्य कुमार ने गाया है। गाने को सचिन-जिगर ने कंपोज किया है और लिखा वायु ने है। रिलीज होते ही गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अब तक इस गाने को यूट्यूब पर डेढ़ लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आपको बता दें कि फिल्म 'स्त्री' में चुड़ैल का रोल बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर कर रही हैं। बीते दिनों उनका चुड़ैल का लुक सामने आया था। नए लुक में श्रद्धा कपूर एकदम डरावनी नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि 'स्त्री' में श्रद्धा कपूर का लुक हॉलीवुड की सुपरहिट हॉरर फिल्म 'कॉन्ज्यूरिंग' की नन से प्रेरित है। इस फिल्म का निर्देशन दिनेश विजान ने किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।