फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

17 बार 'कृष्ण' बनकर इस एक्टर ने रचा था इतिहास, 70 की उम्र में 32 साल छोटी लड़की से की थी शादी

Mon, 14 Aug 2017 04:41 PM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा Updated Mon, 14 Aug 2017 04:41 PM IST
विज्ञापन
nt rama rao first krishna of bollywood and his personal life story
एनटीआर

सिल्वर स्क्रीन पर कई एक्टर्स ने श्री कृष्‍ण का किरदार निभाया। कुछ तो इतने पॉपुलर हुए कि दर्शक असल में उन्हें कृष्‍ण समझने लगे। आज जन्माष्टमी के मौके पर हम आपको ऐसे एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने श्री कृष्‍ण का किरदार निभाकर इतिहास रच दिया। इस एक्टर ने फिल्मों में 17 बार कृष्‍ण का किरदार निभाया।

nt rama rao first krishna of bollywood and his personal life story
एनटीआर

इस पॉपुलर एक्टर का नाम नंदमुरि तारक रामा राव है। तेलुगु फिल्मों के मशहूर एक्टर एनटी रामा राव को एनटीआर के नाम से जाना जाता है। एक्टर के अलावा एनीआर डायरेक्टर और पॉलिटीशियन भी थे। पॉलिटिक्स में आने से पहले एनटीआर मशहूर अभिनेता रहे। एनटीआर का निधन 73 साल की उम्र में हो गया था।

पढ़ें- 20 साल छोटी इस पॉपुलर हीरोइन के प्यार में पड़ गए थे शम्मी कपूर, प्रपोज किया तो मिला ये जवाब

nt rama rao first krishna of bollywood and his personal life story
एनटीआर

उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1950 से की थी। उस दौरान ज्यादातर फिल्में हिंदू देवी-देवताओं पर बनती थीं। एनटीआर इन फिल्मों में कृष्‍ण या राम का किरदार निभाते थे। दर्शक उन्हें कृष्‍ण के रोल में इतना पसंद करने लगे कि उन्होंने लगातार 17 फिल्मों में कृष्ण का किरदार निभा डाला।

पढ़ें- एक ही साल में जॉनी लीवर की रिलीज हुईं थीं 25 फिल्में, इस वजह से जाना पड़ा था जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
nt rama rao first krishna of bollywood and his personal life story
एनटीआर

इन फिल्मों में ‘श्री कृष्णार्जुन युधम’, ‘कर्णं’ और ‘दानवीर सूर कर्ण’ काफी पॉपुलर हैं। एनटीआर ने करीब 250 तेलुगु फिल्मों में काम किया। एनटीआर तेलुगु फिल्मों के इतिहास में सबसे ज्यादा फेमस एक्टर हैं। तेलुगु के अलावा एनटीआर ने तमिल और ‌हिंदी फिल्में भी कीं। फिल्मों में उनके योगदान को देखते हुए सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था। 

पढ़ें- B'Day Spl: 18 की उम्र में सुनिधि ने 14 साल बड़े लड़के से की थी शादी, तलाक के बाद रहने को नहीं था घर

विज्ञापन
nt rama rao first krishna of bollywood and his personal life story
एनटीआर

बाद में एनटीआर ने पौराणिक फिल्में छोड़ ऐसे रोल करना शुरू कर दिया जो व्यवस्‍था के खिलाफ लड़ता था। एनटीआर ने 1982 में तेलुगु देशम पार्टी की स्‍थापना की और पॉलिटिक्स में एंट्री ली। फेमस एक्टर होने के चलते एनटीआर और उनकी पार्टी को जबरदस्त सफलता मिली। इसी के साथ वो आंध्र प्रदेश के 10वें मुख्मंत्री बने। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed