{"_id":"64d7021ba61b7007c20b5d38","slug":"omg-2-actor-pankaj-tripathi-recalled-he-fainted-when-hrithik-roshan-stabbed-him-in-agneepath-scene-2023-08-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pankaj Tripathi: 'अग्निपथ' में इस सीन के बाद बेहोश होकर गिर गए थे पंकज त्रिपाठी, जानें क्यों ऐसी हुई थी हालत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Pankaj Tripathi: 'अग्निपथ' में इस सीन के बाद बेहोश होकर गिर गए थे पंकज त्रिपाठी, जानें क्यों ऐसी हुई थी हालत
पंकज त्रिपाठी इन दिनों हर तरफ छाए हुए हैं। उनकी फिल्म ओएमजी बीते दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में उन्होंने भगवान शिव के भक्त कांति शरण मुगदल की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी का किरदार दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। हालांकि पंकज त्रिपाठी का किरदार सिर्फ इस फिल्म में ही नहीं बल्कि और भी कई फिल्मों और सीरीज में पसंद किया गया है। अभिनेता को कुछ आइकॉनिक किरदार जैसे मिर्जापुर में कालीन भइया, क्रिमिनल जस्टिस में माधव मिश्रा और गैंग्स ऑफ वासेपुर में सुल्तान कुरैशी का रोल काफी दमदार रहा है। इसके अलावा उन्होंने ऋतिक रोशन की फिल्म अग्निपथ में भी विलेन का किरदार निभाया है, जो कि फैंस को खूब पसंद आया था। उन्होंने खूंखार विलेन कांचा चीना के सहायक की भूमिका निभाई थी। अब हाल ही में पंकज त्रिपाठी ने खुलासा किया है कि वह फिल्म के एक सीन के लिए बहुत देर तक अपनी सांसें रोके रहे थे और सेट पर बेहोश हो गए थे।
2 of 5
ओएमजी 2 में पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम
- फोटो : social media
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पंकज त्रिपाठी ने उस सीन को याद किया जब अग्निपथ फिल्म के सेट पर उनको चाकू मारा गया था। पंकज त्रिपाठी ने कहा, 'उस सीन में मुझे 3-4 बार चाकू मारा जाना था। उस वक्त मैंने अपनी सांस रोक ली, क्योंकि मुझे नहीं पता था कि जब किसी शख्स को चाकू लगता है तो उसे कैसा फील होता है। अगर आप उस सीन को ध्यान से देखेंगे तो आपको दिखेगा कि उसमें मेरी आंखें लाल हैं।'
अभिनेता ने कहा कि सीन को बिल्कुल असली दिखाने के लिए उन्होंने बिना सोचे-समझे बहुत देर तक अपनी सांसें रोक लीं और बेहोश हो गए थे। उन्होंने कहा, 'मुझे याद है कि दूसरे या तीसरे टेक में मैं बेहोश होकर गिर गया था। जब कैमरा चल रहा था, मेरे आसपास ब्लैकआउट हो गया और मैं गिर गया क्योंकि मैंने बहुत देर तक अपनी सांसें रोक रखी थीं। इसलिए, कुछ लोग मुझे लेने आए और जब मैं उठा, तो मैंने देखा कि बहुत सारे लोग मुझे घेरे हुए थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पंकज त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म अग्निपथ 1990 में इसी नाम से रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की फिल्म का रीमेक थी। इसने बच्चन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार दिलाया और इसे 1990 में बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक माना जाता है। वहीं 2012 में बनी रीमेक में प्रियंका चोपड़ा ने अहम किरदार निभाया था।
विज्ञापन
5 of 5
पंकज त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अग्निपथ के बाद पंकज त्रिपाठी उसी साल अनुराग कश्यप की गैंग्स ऑफ वासेपुर में सुल्तान कुरैशी की अपनी सफल भूमिका में दिखाई दिए। इसके अलावा अभी वह ओएमजी 2 में अक्षय कुमार के साथ काम करने को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।