Low Budget Films: कम बजट में बनी थीं ये पांच फिल्में, सिनेमाघर में नहीं देख पाए तो ओटीटी पर इस वीकेंड ही देखिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह एक ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर है जो कि 25 करोड़ रुपये में बनी थी और इस फिल्म ने 74 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। श्रीराम राघवन की इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, राधिका आप्टे और तब्बू हैं। यह फिल्म आकाश नाम के लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक सिंगर और पियानो भी बजा लेता है। आकाश कथित तौर पर नेत्रहीन है। इस फिल्म में एक हत्या हो जाती है, आकाश हत्या का एकमात्र गवाह है। इसके बाद से कहानी में ट्विस्ट आता है।
लिपस्टिक अंडर माय बुर्खा (अमेजन प्राइम वीडियो)
इस फिल्म में रत्ना पाठक, कोंकणा सेन शर्मा, अहाना कुमरा, प्लबिता बोरठाकुर हैं। ये फिल्म इन्ही चार महिलाओं की कहानी पर है कि कैसे ये महिलाएं अपनी खुशी और व्यक्तित्व को खोजले के लिए समाजिक दबावों से दूर होने की कोशिश करती हैं। 6 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 26.68 रुपये का कलेक्शन किया था।
बधाई हो (डिज्नी + हॉटस्टार)
बधाई हो फिल्म भी कश्मीर फाइल्स की तरह कम बजट में ही बनी थी। इस फिल्म का बजट मात्र 30 करोड़ था, लेकिन फिल्म ने 132 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, सान्या मल्होत्रा, गजराज राव, सुरेखा सीकरी और नीना गुप्ता अभिनीत हैं। यह फिल्म 25 वर्षीय नकुल के बारे में है, जिसे पता चलता है कि उसकी मां गर्भवती है और वह ये बात सुनकर परेशान हो जाता है। ये एक कॉमेडी फिल्म है, जिसे आप इस वीकेंड देख सकते हैं।
द लंचबॉक्स (नेटफ्लिक्स)
रिपोर्ट्स के मुताबिक मात्र 9 करोड़ रुपये के मामूली बजट पर बनी इस फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस फिल्म में दिवंगत स्टार इरफान खान, निम्रत कौर, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और लिलेट दुबे हैं। इसकी कहानी कुछ यूं होती है कि इला हर रोज अपने पति के लिए टिफिन बनाती है, जो कि गलती से एक रिटायर एकाउंटेंट साजन फर्नांडीस को दे दिया जाता है। ये दोस्ती और प्यार पर आधारित एक कहानी है।