फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

60 सालों से गुमनाम हैं धर्मेंद्र की ये दो बेटियां, देओल परिवार ने आज तक सामने नहीं आने दी तस्वीरें

Fri, 08 Dec 2017 02:40 PM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा Updated Fri, 08 Dec 2017 02:40 PM IST
विज्ञापन
over 60 years dharmendra daughter ajeeta deol and vijeta deol stay away from limelight
धर्मेंद्र

बॉलीवुड के सुपरस्टार रहे धर्मेंद्र आज अपना  82वां जन्मदिन मना रहे हैं। देओल खानदान को ‌फिल्म जगत से जुड़े करीब 58 साल हो चुके हैं। अब इस खानदान की तीसरी पीढ़ी यानी सनी देओल के बेटे करण देओल भी डेब्यू के लिए तैयार हैं। धर्मेंद्र के बाद उनके दोनों बेटे सनी और बॉबी ‌सिल्वर स्क्रीन पर छाए रहे। लेकिन धर्मेंद्र की 3 बेटियां हमेशा लाइमलाइट से दूर रहीं। आप सोच रहे होंगे कि ये 3 बेटियां कौन सी हैं।

over 60 years dharmendra daughter ajeeta deol and vijeta deol stay away from limelight
धर्मेंद्र

इनमें दो बेटियां अजीता और‌ि विजेता धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर की हैं। वहीं एक बेटी अहाना धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की हैं। आपने अहाना के बारे में तो सुना ही होगा। अहाना, ईशा देओल की छोटी बहन हैं। जो अपनी शादी के समय चर्चा में आई थीं। लेकिन धर्मेंद्र और प्रकाश कौर की बेटियों अजीता और विजेता को शायद किसी ने देखा भी नहीं होगा। आखिर ये दोनों बेटियां कहां हैं।

पढ़ें- धर्मेंद्र को धोखा देकर डायरेक्टर ने शूट किया था मसाज सीन, पापा की अडल्ट फिल्म देख तिलमिला गए थे सनी

over 60 years dharmendra daughter ajeeta deol and vijeta deol stay away from limelight
धर्मेंद्र

इस परिवार के दो ऐसे मेंबर हैं जिनका जिक्र इन 58 सालों में एक बार भी नहीं हुआ। ये दो मेंबर धर्मेंद्र की बेटियां और सनी देओल की बहनें अजीता देओल और विजेता देओल हैं। अजीता और विजेता धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर की बेटियां हैं। दोनों हमेशा लाइम लाइट से दूर रहीं। इतना ही नहीं दोनों को कभी किसी फैमिली फंक्‍शन में भी नहीं देखा गया।

पढ़ें- शादी की अटकलों के बीच स्विटजरलैंड रवाना हुए विराट और अनुष्का, पंडित भी थे साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
over 60 years dharmendra daughter ajeeta deol and vijeta deol stay away from limelight
धर्मेंद्र

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब दोनों बहनें कैलिफोर्निया में शिफ्ट हो गई हैं। इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, अजीता की शादी किरण चौधरी से हुई थी। किरण “1000 Decorative Designs from India” नामक एक बुक के ऑथर हैं। वो अपने पति के साथ कैलिफोर्निया में रहती हैं। अजीता का निक नेम लल्ली है।

विज्ञापन
over 60 years dharmendra daughter ajeeta deol and vijeta deol stay away from limelight
धर्मेंद्र

वहीं विजेता के नाम से धर्मेंद्र ने अपना प्रोडक्‍शन हाउस खोला है। धर्मेंद्र की कंपनी का नाम 'विजेता प्रोडक्‍शन प्राइवेट लिमिटेड' है। विजेता की शादी के बारे में इंटरनेट पर कोई जानकारी नहीं मौजूद है। वो भी अपनी बहन अजीता के साथ अमेरिका में शिफ्ट हो चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed