{"_id":"6060613b8ebc3e8ccb01fd5d","slug":"pankaj-tripathi-never-stole-manoj-bajpayee-slippers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पंकज त्रिपाठी ने कभी नहीं चुराई थी मनोज बाजपेयी की चप्पल, एक्टर ने इंटरव्यू में सुनाया था मजेदार किस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पंकज त्रिपाठी ने कभी नहीं चुराई थी मनोज बाजपेयी की चप्पल, एक्टर ने इंटरव्यू में सुनाया था मजेदार किस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अभिनय से अपना एक अलग मुकाम हासिल कर लिया है। अपनी बेहतरीन अदाकारी करने वाले एक्टर पंकज त्रिपाठी आज घर-घर में जाना पहचाना नाम हैं। वेबसीरिज 'मिर्ज़ापुर' हो या फिर फिल्म 'लूडो', पंकज की एक्टिंग कुछ ऐसी होती है कि दर्शक स्क्रीन से नजरें ही नहीं हटा पाते हैं। आज भले ही अपने प्रदर्शन के कारण पंकज बुलंदियों को हासिल कर चुके हैं।
2 of 5
पंकज त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लेकिन उनके स्ट्रग्लिंग टाइम की कहानियां बहुत है। अपने उस टाइम को याद करते हुए पंकज त्रिपाठी ने खुद बताया कि वह एक एक्टर होने से पहले कैसे थे। वे एक फाइव स्टार होटल में साफ सफाई का काम भी कर चुके हैं। पंकज त्रिपाठी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि एक बार उनके होटल में एक्टर मनोज बाजपेयी आकर ठहरे हुए थे।
3 of 5
पंकज त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पंकज उनके फैन थे। ऐसे में एक बार वह मनोज बाजपेई को मिलना चाहते थे। उन्होंने अपने स्टाफ में सबको यह कह दिया था कि अगर मनोज के रूम से कोई भी आर्डर आए तो उन्हें ही भेजा जाए। क्योंकि वह उन्हें अपना गुरु मानते हैं। इसी बीच जब मनोज बाजपेयी वहां से चले गए तो उनका चप्पल होटल में ही छूट गया था। इस पर जब हाउसकीपिंग वाले ने यह बात पंकज त्रिपाठी को बताई तो अभिनेता ने उनसे रिक्वेस्ट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पंकज त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
उन्होंने हाउसकीपिंग स्टाफ से कहा ये चप्पल उन्हें दे दें। अमूमन अगर किसी गेस्ट का कोई सामान छूट जाता था तो उसे लॉस्ट एंड फाउंड डिपार्टमेंट में रखा जाता था। ऐसे में पंकज त्रिपाठी के पास मनोज बाजपेयी की चप्पल काफी समय तक थी।
विज्ञापन
5 of 5
पंकज त्रिपाठी
- फोटो : Instagram
बता दें कि पंकज त्रिपाठी जमीन से जुड़े हुए शख्स हैं। एक्टर इंडस्ट्री में आने से पहले किसानी भी करते थे। आज भले ही पंकज त्रिपाठी लाखों में कमाई करते हैं। लेकिन इतने बड़े स्टार बनने के बाद आज भी पंकज त्रिपाठी अपनी मिट्टी से जुड़े हैं। एक्टर ने एक बार बताया था कि एक वक्त था जब 600 रुपए के चक्कर में वह सारी सारी रात खेतों में ही काटते थे। 600 रुपए किसान के लिए बहुत ज्यादा होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।