फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pankaj Tripathi: सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर पंकज त्रिपाठी ने किया खुलासा, बोले- वो और मैं...

Thu, 15 Sep 2022 11:05 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 15 Sep 2022 11:05 AM IST
विज्ञापन
pankaj tripathi revelation about actor sidharth shukla said shehnaaz gill reminds me of him
पंकज त्रिपाठी, सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

पंकज त्रिपाठी उन अभिनेताओं में शुमार हैं जिनका नाम बड़े पर्दे और वेब सीरीज दोनों में लिया जाता है। अभिनेता की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। पंकज त्रिपाठी हाल ही में वेब सीरीज  क्रिमिनल जस्टिस के तीसरे पार्ट में दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आ रहे हैं। इस सीरीज में वह माधव मिश्रा नामक एक वकील की भूमिका निभा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें पंकज त्रिपाठी ने दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है। 

pankaj tripathi revelation about actor sidharth shukla said shehnaaz gill reminds me of him
पंकज त्रिपाठी क्रमिनल जस्टिस सीजन 3 - फोटो : social media

बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला का पिछले साल दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। इंटरव्यू के दौरान पंकज त्रिपाठी को बताया गया कि जब एक बार शहनाज गिल ने इंटरव्यू दिया था तो उन्होंने पंकज त्रिपाठी की तारीफ की थी। इसके जवाब में पंकज ने कहा कि, हां वो मुझे बतौर अभिनेता काफी पसंद करती हैं, इसके लिए बहुत आभार। पंकज त्रिपाठी ने आगे कहा, शहनाज का नाम लिया तो सिद्धार्थ की याद आ गई।

pankaj tripathi revelation about actor sidharth shukla said shehnaaz gill reminds me of him
पंकज त्रिपाठी, सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

पंकज त्रिपाठी ने बताया, बहुत लोगों को ये बात नहीं मालूम है और न ही मैंने बताया है कि सिद्धार्थ मेरा बहुत आदर करता था, हमलोग एक-दूसरे से काफी जुड़े हुए थे। बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी बिग बॉस में नजर आई थी। फैंस दोनों को प्यार से 'सिडनाज' कहकर बुलाते थे। शहनाज गिल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों सलमान खान के साथ शूटिंग में बिजी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
pankaj tripathi revelation about actor sidharth shukla said shehnaaz gill reminds me of him
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पंकज त्रिपाठी के काम की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म शेरदिल द पीलीभीत सागा रिलीज हुई थी। हालांकि फिल्म को कुछ खास सफलता तो नहीं मिल पाई थी। इन दिनों अभिनेता क्रिमिनल जस्टिस के तीसरे सीजन के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। उनके किरदार माधव मिश्रा पर लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed