फिल्मों में अभिनय का जलवा दिखाने के बाद अब परिणीति चोपड़ा लोगों से सीधे तौर पर जुड़ने के लिए तैयार हैं। दरअसल, हाल ही में अभिनेत्री ने जानकारी दी है कि वह अपना यूट्यूब चैनल शुरू करने जा रही हैं। उनके इस एलान से फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।
Parineeti Chopra: परिणीति ने दी फैंस को बड़ी सौगात, अब यूट्यूब चैनल के जरिए अपनी निजी जिंदगी से कराएंगी रूबरू
परिणीति चोपड़ा ने अपना नया यूट्यूब चैनल शुरू किया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो जारी करके दी है।
परिणीति ने मंगलवार (5 नवंबर) को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया। इस क्लिप में वह अपने नए यूट्यूब चैनल के बारे में जानकारी देती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो के जरिए उन्होंने बताया है कि वह अपने रोजमर्रा की झलक फैंस को दिखाएंगी।
View this post on Instagram
फैंस को खुशखबरी सुनाते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "इतने वर्षों में मैंने जानबूझकर अपने जीवन का लगभग केवल एक प्रतिशत हिस्सा ही सोशल मीडिया पर साझा किया है। मैं बहुत कुछ करती हूं, लेकिन हमेशा यह सब निजी रखना ही पसंद करती हूं।
उन्होंने आगे लिखा, "कुछ भी न साझा करने के मेरे फैसले ने मेरी सोशल मीडिया टीम को गंभीर रूप से निराश किया है। अब उनके बहुत समझाने के बाद मुझे लगता है कि अब थोड़ा और खुलने का समय आ गया है।" अभिनेत्री ने आगे लिखा, "मैं गर्व से घोषणा करती हूं कि अब आप मेरे आधिकारिक यूट्यूब चैनल परिणीति चोपड़ा को सब्सक्राइब कर सकते हैं, जहां मैं आपके साथ अपने जीवन से जुड़ी चीजें साझा करूंगी।"
वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में परिणीति चोपड़ा को फिल्म अमर सिंह चमकीला में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ दिलजीत दोसांझ भी थे। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी। साथ ही, परिणीति के किरदार को भी काफी ज्यादा सराहा गया था।
Game Changer: 'गेंम चेंजर' के लिए निर्माताओं ने बनाई खास रणनीति, यूपी ने इस शहर में होगा टीजर लॉन्च