फिल्म 'पठान' के गाने 'बेशर्म' रंग पर विवाद थमता नजर नहीं दिख रहा है। अब तक कई हिंदू संगठन गाने पर सवाल खड़े कर चुके हैं। हालांकि फिल्म के निर्देशक या कलाकारों की तरफ से इस पर अब तक कोई भी बयान नहीं आया है। इस विवाद के बीच शनिवार की शाम शाहरुख ने अपने व्यस्त शेड्यूल से फैंस के लिए कुछ समय जरूर निकाला है। उन्होंने ट्विटर पर 15 मिनट का एक सेशन रखा जिसमें कोई भी उनसे सवाल कर सकता था।
#AskSRK: 'बेशर्म रंग' विवाद के बीच फैन ने की पठान की रिलीज डेट आगे बढ़ाने की मांग, शाहरुख ने दिया मजेदार जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस सेशन के दौरान शाहरुख ने बहुत से लोगों के सवालों के मजेदार जवाब दिए। उनमें से कुछ सवाल हम आपको बताने जा रहे हैं। हैशटैग आस्क एसआरके के सेशन के दौरान एक यूजर ने किंग खान से उनकी फिल्म पठान के कलेक्शन पर सवाल पूछ दिया। यूजर ने लिखा, ''पठान के पहले दिन के कलेक्शन पर आपकी क्या भविष्यवाणी है?'' इस पर सुपरस्टार ने जवाब देते हुए लिखा, ''मैं भविष्यवाणी के बिजनेस में नहीं हूं। मेरा बिजनेस आपको एंटरटेन और आपके चेहरे पर मुस्कान लाना है।''
I am not in the business of predictions…I am in the business of entertaining you and to make u smile… https://t.co/sYpMggvtZq
Sajid Khan: नहीं कम हो रहीं साजिद खान की मुश्किलें, मुंबई की एक और एक्ट्रेस ने लगाया मीटू का आरोप
दूसरे यूजर ने सवाल किया, ''यह पेटी वाली कुर्सी कितने में आती है सर?'' शाहरुख ने इसका मजेदार जवाब देते हुए लिखा, ''पेटी वाली न मिले तो नाड़ा टाइट कर लो पायजामा का।'' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, ''शादी तय हो गई है 26 जनवरी को..क्या करूं?'' फैन के इस सवाल का शाहरुख ने अपने अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने लिखा, ''शादी कर ले...हनीमून की छुट्टियों पर फिल्म देख लेना।''
Peti waali na mile toh naara tight kar lo pyjame ka https://t.co/yeNU3JtAyX Shaadi kar le…honeymoon ki holidays mein film dekh lena https://t.co/IWsW5NgCWC
Bigg Boss 16: क्या 'बिग बॉस 16' के फिनाले को बढ़ाया जाएगा आगे? मेकर्स ने शो को लेकर किया बड़ा खुलासा
एक और यूजर ने शाहरुख से पठान की रिलीज डेट आगे बढ़ाने का आग्रह किया क्योंकि 25 जनवरी को उसकी शादी हो गई है। इस पर एक्टर ने जवाब देते हुए कहा कि तुम 26 को शादी कर लो (गणतंत्र दिवस की परेड के बाद) उस दिन छुट्टी भी है। इसके अलावा एक सवाल का जवाब देते हुए शाहरुख ने यह भी बता दिया कि उनकी फिल्म का अगला गाना अरिजीत सिंह की आवाज में होगा। गौरतलब है कि शाहरुख खान लंबे समय के बाद पठान के जरिए बड़े पर्दे पर बतौर लीड एक्टर वापसी कर रहे हैं। फिल्म में उनके अलावा जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी हैं। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Pathaan Controversy: 'डंकी' तक पहुंचा 'पठान' का विवाद, जबलपुर में शाहरुख की फिल्म के शूट पर विरोध प्रदर्शन