खुद को फिल्म क्रिटिक कहने वाले कमाल राशिद खान उर्फ केआरके बॉलीवुड कलाकारों पर अपना गुस्सा निकालते रहते हैं। वह अक्सर सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान से लेकर करण जौहर के बारे में कुछ न कुछ बोलते रहते हैं, जिस पर कभी-कभी इन स्टार्स को इतना गुस्सा आ जाता है कि वह खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। ऐसे में केआरके बुरी तरह से फंस जाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही होता नजर आ रहा है। दरअसल, इस बार केआरके 'पठान' के गाने 'बेशरम रंग' को लेकर दीपिका पर टिप्पणी कर बुरे फंसते दिखाई दे रहे हैं। जहां भाईजान पहले ही केआरके पर लीगल एक्शन ले चुके हैं, वहीं, अब बादशाह शाहरुख खान भी कुछ ऐसा ही करने जा रहे हैं। केआरके के दीपिका पर कमेंट करने के बाद शाहरुख खान ने ऐसा करने का फैसला किया है। इससे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि इसका खुलासा खुद केआरके ने ट्वीट कर दिया है।
KRK On Pathaan: 'बेशरम रंग' की आग में हाथ सेंकना केआरके को पड़ेगा भारी! कानूनी कार्यवाही करेंगे शाहरुख खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बेशरम रंग' के रिलीज होने के बाद से ही इस गाने को लेकर पूरे देश में विवाद हो रहा है। इस विरोध की आग में केआरके को अपने हाथ सेंकना भारी पड़ता नजर आ रहा है। कमाल आर खान ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में दावा किया कि बॉलीवुड के किंग खान उनके खिलाफ जल्द ही लीगल एक्शन लेने वाले हैं। फिल्म क्रिटिक ने लिखा, ' खबरों के मुताबिक, शाहरुख खान मेरे खिलाफ लीगल एक्शन लेने जा रहे हैं क्योंकि मैंने बेशरम रंग में ज्यादा अंग प्रदर्शन होने का सच बोला था। आप यहां मेरा गाने पर रिव्यू देख सकते हैं और बता सकते हैं अगर मैंने कुछ भी गलत बोला हो तो।'
Box Office Report: रणवीर सिंह की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल हुई 'सर्कस', 300 के पार पहुंची 'अवतार 2'
इस जानकारी के साथ लोगों को गाने का रिव्यू दिखाकर उनसे गलत-सही पूछने वाले केआरके यहीं नहीं रुके। कमाल आर खान ने दूसरा ट्वीट भी किया, जिसमें उन्होंने शाहरुख खान का नाम लेते हुए 'पठान' के फ्लॉप होने या न होने की बात कही है। केआरके ने लिखा, 'अगर शाहरुख खान को लगता है कि उनकी फिल्म पठान फ्लॉप हो जाएगी सिर्फ मेरे रिव्यू की वजह से तो बता दूं कि वह गलत हैं। उनकी फिल्म इन तीन कारणों की वजह से फ्लॉप होगी। पहले तो गलत नाम के कारण, दूसरा एक जैसी स्टोरी और एक्शन की वजह से और तीसरा पब्लिक के द्वारा बायकॉट करना। अगर वह मुझसे इस फिल्म का रिव्यू करने से मना करेंगे तो मैं नहीं करूंगा।'
Mushtaq Khan: बचपन में ही मनोरंजन की दुनिया से जुड़ गए थे मुशताक खान? मायानगरी आकर ऐसे काटे संघर्ष के दिन
अब इन ट्वीट्स में कितनी सच्चाई है यह तो आने वाला समय ही बताएगा। लेकिन यह पहली बार नहीं है, जब केआरके किसी कानूनी पचड़े में फंसे हों। केआरके पर किंग खान से पहले सलमान खान और मनोज बाजपेयी जैसे इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता भी मानहानि का केस कर चुके हैं।
Actress Weight loss Journey: आलिया से करीना और ऐश्वर्या तक, इन एक्ट्रेस ने मां बनने के बाद ऐसे किया खुद को फिट