शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' को लेकर विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म के गाने 'बेशर्म रंग' की रिलीज के बाद से ही यह विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। पहले जहां दीपिका की भगवा बिकिनी को लेकर हंगामा मच रहा था, तो अब इसी मामले में आरटीआई एक्टिविस्ट दानिश खान की एंट्री भी हो गई है। इतना ही नहीं यह मामला अब मानवाधिकार आयोग तक पहुंच गया है।
Pathaan: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग पहुंचा बेशर्म रंग विवाद, RTI एक्टिविस्ट बोले- बिकिनी भगवा ही नहीं चिश्ती भी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'पठान' के गाने 'बेशर्म रंग' की रिलीज को अभी एक हफ्ता ही हुआ है और इसको लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। गाने में भगवा रंग की बिकिनी पहने दीपिका पादुकोण शाहरुख खान के साथ रोमांस करती नजर आ रही हैं। ऐसे में कई संगठनों को यह सीन पसंद नहीं आया और उन्होंने इसे फिल्म से हटाने की मांग की। साथ ही इसको लेकर विरोध प्रदर्शन भी किए जाने लगे। वहीं, अब दीपिका की बिकिनी पर एतराज जताते हुए आरटीआई एक्टिविस्ट दानिश खान ने इसे अपने धर्म का अपमान बता दिया है।
Shahrukh Vs John: ‘पठान’ का किरदार जॉन की सबसे बड़ी जीत, कभी सामने होकर भी मिलने से कतराते थे शाहरुख खान
आरटीआई एक्टिविस्ट दानिश खान ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) में बेशर्म रंग गाने को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने फिल्म से गाने को हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि जिस भगवा रंग को लेकर हंगामा मचा है उस रंग का मुस्लिम समुदाय में भी बहुत महत्व है। मुस्लिम समुदाय के लिए यह चिश्ती रंग है। उन्होंने शिकायत में गाने को हिंदू मुस्लिम एकता की भावनाओं को आहत करने वाला बताया है।
Movie Release This Week: कुर्सी की पेटी बांध लीजिए, क्रिसमस पर इन 17 फिल्मों में होने जा रही है जबरदस्त टक्कर
बता दें कि 'पठान' के गाने 'बेशर्म रंग' के रिलीज होने के बाद इसे मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आपत्तिजनक बताया था। गाने में दीपिका का भगवा बिकिनी को लेकर आपत्ति जताई गई थी, जिसके बाद से ही यह मामला बढ़ता चला गया। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद और वीर शिवाजी समूह ने अपनी नाराजगी जताई थी। वहीं, अब मुस्लिम समुदाय भी इसका विरोध कर रहे हैं। ज्ञात हो कि 'पठान' 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान के अलावा जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में हैं।
Rani Chatterjee: कभी भोजपुरी क्वीन के साथ काम नहीं करना चाहते थे सुपरस्टार्स, वर्षों बाद छलका रानी का दर्द