शाहरुख खान की पठान इन दिनों सिर्फ सिनेमाघरों में ही नहीं बल्कि फैंस के सिर पर चढ़कर ही बोल रही है। लोगों में पठान का क्रेज इस कदर है कि वह एक बार नहीं बल्कि चार-चार बार फिल्म देखने जा रहे हैं। पहले ही दिन इस फिल्म ने तमाम मूवीज के रिकॉर्ड तोड़ते हुए देशभर में महज दो दिन में ही 100 करोड़ के क्लब में एंट्री ले ली है। देशभर में दूसरे दिन इस फिल्म का कलेक्शन 100 करोड़ के पार पहुंच गया है। तो चलिए अब आपको बताते हैं कि इस फिल्म ने ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।
Pathaan Worldwide Collection: पठान ने बिगाड़ा दुनियाभर का मौसम, दूसरे दिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन 200 करोड़ के पार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की इस फिल्म को भारत में तो खूब प्यार मिल ही रहा है, साथ ही साथ इस फिल्म को वर्ल्ड वाइड भी खूब प्यार मिल रहा है। एक ओर जहां इस फिल्म ने पहले दिन ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर 106 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं शुरुआती आंकड़ो के अनुसार अब दूसरे दिन इस फिल्म का कलेक्शन 235 करोड़ रुपये हो गया है। ये आंकड़ा काफी बड़ा है। अगर पठान ऐसे ही कमाई करती रही तो दो से तीन दिन में इस फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 500 करोड़ रुपये हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें- Jacqueline Fernandez: विदेश जा सकेंगी जैकलीन फर्नांडीज, दिल्ली की अदालत ने दी इजाजत
बता दें कि इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में हैं। पठान के बाद शाहरुख खान जवान और डंकी में भी नजर आने वाले हैं। डंकी में शाहरुख की जोड़ी तापसी पन्नू के साथ नजर आने वाली है।