फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Phone Bhoot Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर लगातार घट रही फिल्म की कमाई, सातवें दिन भी नहीं निकाल पाई बजट

Thu, 10 Nov 2022 09:53 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 10 Nov 2022 09:53 PM IST
सार

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों लगातार फिल्मों के बीच घमासान जारी है। सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही फिल्म में एक-दूसरे को टक्कर देने की कोशिश कर रही हैं। इस कोशिश में जहां कुछ फिल्में कामयाब होती दिखाई दे रही हैं तो वहीं कुछ ना काम भी साबित हो रही हैं।

विज्ञापन
phone bhoot box office collection day 7 katrina kaif ishaan khatter siddhant chaturvedi film
फोन भूत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों लगातार फिल्मों के बीच घमासान जारी है। सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही फिल्म में एक-दूसरे को टक्कर देने की कोशिश कर रही हैं। इस कोशिश में जहां कुछ फिल्में कामयाब होती दिखाई दे रही हैं तो वहीं कुछ ना काम भी साबित हो रही हैं। बीते हफ्ते कटरीना कैफ, इशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म फोन भूत ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। हालांकि फिल्म शुरुआत से ही काफी सुस्त नजर आ रही है। इसी बीच फिल्म के सातवें दिन हुए कारोबार के आंकड़े सामने आ चुके हैं।

phone bhoot box office collection day 7 katrina kaif ishaan khatter siddhant chaturvedi film
फोन भूत - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म शुरुआत से ही दर्शकों को सिनेमाघरों में लाने में नाकाम साबित हो रही है। यही वजह है कि फिल्म धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। फिल्म की स्टारकास्ट ने रिलीज से पहले इसका काफी प्रमोशन भी किया था। लेकिन फिल्म की कमाई को देख यह कहा जा सकता है कि फिल्म का यह प्रमोशन उसके कुछ खास काम नहीं आ रहा है। वहीं बात करें सातवें दिन हुई कमाई की तो फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले गुरुवार को देश भर में 1.05 करोड़ की कमाई की है।

Uunchai Box Office Prediction: चार दोस्तों की इमोशनल दास्तां है 'ऊंचाई', ओपनिंग डे पर कर सकती है इतनी कमाई

phone bhoot box office collection day 7 katrina kaif ishaan khatter siddhant chaturvedi film
फोन भूत रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इसी के साथ अब सात दिन बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 12.88 करोड़ पर पहुंच गया है। फिल्म को शुरुआत से ही दर्शकों की तरफ से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। पहले दिन इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने 2.05 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था, जिसके बाद अगले कुछ दिन फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी देखने को मिली थी। लेकिन फिर चौथे दिन के बाद से ही फिल्म की कमाई में कोई खास बढ़ोतरी देखने को नहीं मिल रही है।

Freddy: कार्तिक आर्यन ने 'फ्रेडी' के लिए बढ़ाया 14 किलो वजन, तस्वीर में दिखा एक्टर का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
phone bhoot box office collection day 7 katrina kaif ishaan khatter siddhant chaturvedi film
फोन भूत रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म की बात करें तो चार नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म के जरिए अभिनेत्री कटरीना कैफ ने लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी। गुरमीत द्वारा निर्देशित इस फिल्म को 2500 स्क्रीन पर रिलीज किया गया था। वहीं विदेश में यह फिल्म 500 स्क्रीन पर प्रदर्शित की जा रही है। फिल्म में कटरीना कैफ के साथ अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी और इशान खट्टर भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।

Anupam Kher: अनुपम खेर ने भारतीय सिनेमा की पहली फैमिली के साथ साझा किया पोस्ट, राजश्री को दिया सफलता का श्रेय

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed