मनोरंजन जगत का नाम आते ही फैंस के दिमाग में तरह-तरह की बातें चलने लग जाती हैं। अपने पसंदीदा कलाकारों से जुड़ी हर खबर जानने के लिए फैंस बहुत उत्साहित रहते हैं। अपने फैंस की दिली इच्छा पूरी करने के लिए अक्सर सितारे भी सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज साझा करते रहते हैं। हमेशा की तरह आज भी 'फोटोज ऑफ द डे' के जरिए हम दिनभर में सेलिब्रिटी द्वारा साझा की गई तस्वीरों को आप तक पहुंचाते हैं। तो चलिए 10 तस्वीरों से बताते हैं आज का सेलिब्रिटी अपडेट...
Photos OF The Day: ब्लैक शिमरी ड्रेस में मौनी ने ढाया कहर और अवनीत का हॉट लुक, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
अवनीत कौर
टीवी अभिनेत्री से इंटरनेट सेंसेशन बनी अवनीत कौर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अपने फैंस के साथ अक्सर फोटोज साझा करती रहती हैं और अपने लुक्स के चलते लाइमलाइट में भी बनी रहती हैं। आज लेटेस्ट तस्वीरों में अवनीत का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है। इन तस्वीरों में अवनीत ने ब्लैक कलर का क्रॉप टॉप और शॉर्ट्स पहना हुआ है। इनमें वह हमेशा की तरह ही बोल्ड और खूबसूरत लग रही हैं।
इन दिनों अपनी पहली पैन इंडिया फिल्म 'लाइगर' को लेकर सुर्खियां बटोर रही अभिनेत्री अनन्या पांडे आए दिन अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। आज उन्होंने अपने भाई के साथ मिलकर रक्षा बंधन मनाया और देश वीसियों को भाई-बहन के इस प्यार भरे त्योहार ही बधाई भी दी। इन तस्वीरों में अनन्या ने लाइट ब्लू कलर का सूट पहना हुआ और वह अपने भाई को गले लगाती दिख रही हैं।
कियारा आडवाणी
बॉलीवुड अदाकारा कियारा आडवाणी ने भी अपने भाई के साथ मिलकर राखी का त्योहार मनाया। अपनी भाई को गले लगाते हुए तस्वीर साझा कर कियारा ने सबको अपने भाई मिशाला से मिलवाया। यह तस्वीर कियारा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा की है, जिसमें दोनों भाई-बहन का प्यार साफ नजर आ रहा है।
कार्तिक आर्यन
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन वैसे तो इन दिनों अपनी फिल्म 'शहजादा' की शूटिंग में व्यस्त हैं, लेकिन अपने बिजी शेड्यूल के बाद भी अभिनेता अपने परिवार के लिए समय निकाल ही लेते हैं। आज अभिनेता ने रखी के पर्व पर अपनी बहन के साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह बहन के पैर छूते और उससे आर्शीवाद लेते नजर आ रहे हैं।