{"_id":"5a3b55d64f1c1b0d698c351e","slug":"piku-director-shoojit-sircar-smashes-bjp-mla-shakya-on-virat-anushka-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनुष्का-विराट की देशभक्ति पर BJP नेता ने उठाए थे सवाल, 'पीकू' के डायरेक्टर ने दिया मुंहतोड़ जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनुष्का-विराट की देशभक्ति पर BJP नेता ने उठाए थे सवाल, 'पीकू' के डायरेक्टर ने दिया मुंहतोड़ जवाब
Thu, 21 Dec 2017 12:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली के इटली में शादी का विरोध करने वाले मध्यप्रदेश से बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य को करारा जवाब मिला है। अगली स्लाइड में जानिए कौन हैं वो शख्स जिसने अनुष्का-विराट के समर्थन में कह दी इतनी बड़ी बात....
2 of 4
फिल्म 'पिंक' के डायरेक्टर शूजित सरकार ने अनुष्का-विराट का बचाव करते हुए कहा कि, 'अगली बार विराट कोहली अपना बिना देशभक्ति वाला पहला सिक्स पार्क के बाहर मारेंगे। यह उन देशभक्त एमएलए के नाम का होगा।' इस पोस्ट को डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने भी रीट्वीट किया।
Next time @imVkohli hits his unpatriotic 1st sixer out of the park it will be in the name of that patriotic MLA.
दरअसल, मध्यप्रदेश के गुना से बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य ने मंगलवार को अनुष्का-विराट की इटली में हुई शादी को उनकी देशभक्ति से जोड़ दिया था। शाक्य ने कोहली का नाम लिए बिना कहा था कि, 'एक बड़े क्रिकेटर ने हाल ही में शादी की है। लेकिन क्या उन्हें इतने बड़े देश में शादी के लिए कोई जगह नहीं मिली। एक खिलाड़ी जिसके लिए भारत की जमीन कोई मायने नहीं रखती, वह देशभक्त नहीं हो सकता।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
यहां बता दें कि, बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने 12 दिसंबर को इटली के टस्कनी में बोर्गो फिनोशिएटो रिसॉर्ट में सात फेरे लिए थे। चंद करीबी मेहमानों और सिर्फ परिवार वालों की मौजूदगी में हुई ये शादी अब तक इंटरनेट पर धूम मचाई हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।