कल यानी 21 दिसंबर को दिल्ली में विराट-अनुष्का का ग्रैंड रिसेप्शन हुआ। पार्टी में परिवार और करीबी दोस्तों के अलावा क्रिकेट जगत की बड़ी हस्तियां और पीएम मोदी भी पहुंचे। रिसेप्शन से एक दिन पहले ही विरुष्का ने पीएम मोदी को न्योता दिया था।
विराट-अनुष्का को पीएम मोदी ने दिया जबरदस्त तोहफा, देखकर दूल्हा-दुल्हन को नहीं हुआ यकीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात करीब 11 बजे पीएम मोदी रिसेप्शन में पहुंचे। विराट और अनुष्का ने हाथ जोड़कर मोदी का अभिवादन किया। इसके बाद मोदी ने भी विराट और अनुष्का को जबरदस्त गिफ्ट दिया। जानिए क्या था वो गिफ्ट।
A post shared by CLUB ANUSHKA™ (@clubanushka) on
पीएम मोदी ने सादगी के साथ विराट और अनुष्का को एक-एक गुलाब का फूल दिया। जिसे विरुष्का ने खुशी के साथ स्वीकार किया। इसके बाद विराट और अनुष्का ने अपने परिवार वालों को पीएम मोदी से मिलने के लिए बुलाया।
A post shared by Captain VK (@_captain.vk_) on
अनुष्का के माता-पिता के अलावा कुछ बच्चे मोदी से मिलने आए। बच्चों ने मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। इसके बाद सभी परिवारवालों ने पीएम मोदी के साथ फोटो खिंचवाई। मोदी सिर्फ 20 मिनट के लिए ही आए थे।
मोदी ने रिसेप्शन में खाना भी नहीं खाया। क्योंकि मोदी स्पेशल डाइट लेते हैं। पार्टी में सिर्फ पंजाबी फूड था। अनुष्का और विराट को बधाई देने के बाद मोदी चले गए थे। विराट और अनुष्का सब्यांसाची के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रहे थे।