सब्सक्राइब करें

PS-1 Box Office Collection: पीएस-1 की कमाई ने फिर चौंकाया, तीसरे शनिवार को फिल्म ने कर डाला इतना कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 15 Oct 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Ponniyin selvan one box office collection day 16 vikram aishwarya rai mani ratnam movie earnings
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया

विक्रम स्टारर 'पोन्नियिन सेलवन-1' ने 30 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। लेकिन 16 दिन के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का जलवा कायम है। मणिरत्नम के निर्देशन में बनी फिल्म के तीसरे शनिवार के आंकड़े सामने आ चुके हैं। आइए जानते हैं इसके बिजनेस के बारे में...


Doctor G Box Office Collection: दूसरे दिन चला आयुष्मान खुराना का जादू, शनिवार को डॉक्टर जी ने कमाए इतने करोड़

Trending Videos
Ponniyin selvan one box office collection day 16 vikram aishwarya rai mani ratnam movie earnings
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया

पीएस-1 ने रिलीज के बाद से कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। लोगों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार था जिसका असर इसकी कलेक्शन पर साफ नजर आ रहा है। फिल्म की कहानी लोगों को लगातार आकर्षित कर रही है जिसकी वजह से दर्शक अभी भी सिनेमाहाल की तरफ खिंचे चले आ रहे हैं। तीसरे शनिवार की कमाई के आंकड़े की बात करें तो फिल्म के कारोबार में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है। 16वें दिन पीएस-1 ने 6.10 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 239.85 करोड़ हो गया है। बता दें कि बीते दिन फिल्म ने 3.3 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं आज की कमाई लगभग दोगुनी है। हालांकि यह शुरुआती आंकड़े हैं जिसमें कल तक फेरबदल देखने को मिल सकता है।
Mili Trailer: प्रोड्यूसर पापा ने जब की बेटी की तारीफ, पढ़िए जान्हवी ने क्यों कहा, ‘पापा, आप ऐसा मत बोलिए’

विज्ञापन
विज्ञापन
Ponniyin selvan one box office collection day 16 vikram aishwarya rai mani ratnam movie earnings
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि मल्टीस्टारर इस फिल्म ने पहले हफ्ते में जबरदस्त कमाई करते हुए टिकट खिड़की पर 175.6 करोड़ रुपये बटोरे थे। तमिल भाषा में 142.85 करोड़, तेलुगू में 13.55 करोड़, हिंदी में 14.25 करोड़ और मलयालम में 4.95 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं दूसरे हफ्ते में पीएस-1 ने 54.85 करोड़ कमाए। माना जा रहा है कि तीसरे हफ्ते में भी फिल्म अच्छा बिजनेस करने में कामयाब रहेगी।
Jacqueline Fernandez: इवेंट में बन-ठनकर पहुंचीं जैकलीन फर्नांडीस, देख यूजर्स बोले- मुझे लगा यह जेल में है

Ponniyin selvan one box office collection day 16 vikram aishwarya rai mani ratnam movie earnings
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के कलाकारों की बात करें तो इसमें बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय, विक्रम, रवि, कार्थी, तृषा जैसे सितारों ने काम किया है। ऐश्वर्या ने इस फिल्म से लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। विक्रम के साथ यह उनकी दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों रावण में साथ काम कर चुके हैं। इसका निर्देशन भी मणिरत्नम ने ही किया था। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यर फिल्म चल नहीं सकी थी।
Anupam Kher: मां को मिठाई खाते देख हंस पड़े अनुपम खेर, पड़ी जोरदार डांट और फिर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed