फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PS 1: 'पोन्नियिन सेलवन पार्ट 1' का नया गाना 'डूबी-डूबी' हुआ रिलीज, स्क्रीन पर चला ए आर रहमान का जादू

Mon, 19 Sep 2022 09:18 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 19 Sep 2022 09:18 PM IST
विज्ञापन
Ponniyin Selvan part 1 mani ratnam film new song doobi doobi song out gives pleasant Experience to listeners
पीएस-1 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी सिनेमा को कईं बेहतरीन फिल्मों का तोहफा दे चुके नाम चीन निर्देशक मणिरत्नम इस समय अपनी सबसे बड़ी पैन इंडिया फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दर्शकों के बीच इस फिल्म का काफी बज बना हुआ है। फैंस इस ऐतिहासिक फिल्म के पहले पार्ट का  बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले दिनों रिलीज हुए ट्रेलर के बाद अब मेकर्स ने फिल्म का नया गाना 'डूबी डूबी' का हिंदी वर्जन रिलीज कर दिया है। ट्रेलर की तरह ही 'पीएस-1' के इस गाने में भी फिल्म की भव्यता दिखाई साफ तरह से दिखाई दे रही है। शानदार विजुअल्स के साथ-साथ यह अपने सॉफ्ट म्यूजिक और लिरिक्स से लोगों के दिलों में अपनी जगह बना रहा है। 

Ponniyin Selvan part 1 mani ratnam film new song doobi doobi song out gives pleasant Experience to listeners
पीएस-1 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

चोल साम्राज्य की कहानी को पर्दे पर उतारने वाली साल की सबसे बड़ी मेगा बजट फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' का गाना 'डूबी डूबी' रिलीज हो चुका है। महबूब द्वारा लिखित इस गाने को अंतरा नंदी ने अपनी आवाज से सजाया है। अंतरा नंदी की शानदार आवाज के साथ-साथ लोगों के दिलों में इस गाने का जादू चलाने में दिग्गज म्यूजिशियन आर. रहमान के म्यूजिक का भी हाथ है। मेकर्स द्वारा यह गाना टिप्स ऑफिशियल के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

Ponniyin Selvan part 1 mani ratnam film new song doobi doobi song out gives pleasant Experience to listeners
पीएस-1 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्यार भरे इस गाने की सबसे जानदार चीज इसका म्यूजिक है। अपने सॉफ्ट म्यजिक की वजह से ही यह दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना रहा है और खूब भा भी रहा है। कुछ देर पहले रिलीज हुए इस वीडियो पर अभी तक 67 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। 'डूबी-डूबी' से पहले मेकर्स फिल्म से 'चोला', 'चोला और कावेरी से मिलन' जैसे गाने रिलीज कर चुके हैं। आपको बता दें मणिरत्नम की यह फिल्म 500 करोड़ के भारी-भरकम बजट से बनाई गई है। फिल्म की कास्ट, कहानी, ग्राफिक्स और बजट सभी को लेकर खूब चर्चा की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ponniyin Selvan part 1 mani ratnam film new song doobi doobi song out gives pleasant Experience to listeners
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया

मणिरत्नम के निर्देशन में बनी यह मेगा बजट फिल्म एक हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म है, जिसमें साउथ और बॉलीवुड कलाकार एक साथ काम करते नजर आएंगे। इस फिल्म की कहानी चोला साम्राज्य के इर्द-गिर्द घूमती है। 'पोन्नियिन सेलवन पार्ट 1' में  ऐश्वर्या राय बच्चन, चियान विक्रम, कार्थी सेमत साउथ सिनेमा के कईं जाने-मानें सुपरस्टार्स भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इसकी भिड़ंत बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'विक्रम वेधा' से होने वाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed