फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PS-1 Box Office Collection Day 15: सुस्त पड़ी मणिरत्न की 'पीएस 1', 15वें दिन और गिरा कमाई का ग्राफ

Fri, 14 Oct 2022 09:59 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 14 Oct 2022 09:59 PM IST
विज्ञापन
ponniyin selvan ps 1 box office collection day 15 mani ratnam aishwarya rai vikram film facing downfall
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय सिनेमा के मशहूर निर्देशक 'मणिरत्नम' द्वारा निर्देशित फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' के पहले पार्ट को रिलीज हुए काफी समय हो गया है। इसने रिलीज के साथ ही सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया था। इतना ही नहीं फिल्म ने धमाकेदार कमाई करते हुए महज तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोडड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे फिल्म की कमाई में कमी आने लगी थी और अब बॉक्स ऑफिस पर 15 दिन पूरे करने के बाद 'पीएस 1' सुस्त पड़ती दिखाई दे रही थी। दूसरे हफ्ते से ही फिल्म की कमाई में गिरावट देखी जा रही थी, जो लगातार अब और भी कम होती जा रही है। जहां बीते दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली थी, वहीं आज यानी  15वें दिन भी 'पीएस 1' की हालत में कोई सुधार देखने को नहीं मिला है। चलिए जानते हैं तीसरे सोमवार को फिल्म ने कितनी कमाई की...

ponniyin selvan ps 1 box office collection day 15 mani ratnam aishwarya rai vikram film facing downfall
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स की अदाकारी से सजी फिल्म 'पीएस-1' के तीसरे सोमवार के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्ते पूरे करने के बाद फिल्म की कमाई में भारी कमी देखने को मिली है। लेकिन दिनों के हिसाब से देखा जाए तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब भी टिके रहने के साथ ठीक-ठाक प्रदर्शन करने में सफल रही है। सामने आए ताजा आंकड़ों की मानें तो 'पीएस 1' ने 15वें दिन महज 2.85 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। हालांकि यह आंकड़े शुरुआती है जिसमें आने वाले समय में फेरबदल देखा जा सकता है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 233.30 करोड़ रुपये हो गया है।
Uunchai: चार दशक बाद सारिका ने की राजश्री प्रोडक्शन संग वापसी, 'ऊंचाई' के इस किरदार में आएंगी नजर 

ponniyin selvan ps 1 box office collection day 15 mani ratnam aishwarya rai vikram film facing downfall
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि इस मेगा बजट फिल्म ने पहले हफ्ते में जबरदस्त कमाई करते हुए जहां बॉक्स ऑफिस पर 175.6 करोड़ रुपये बटोरे थे। वहीं दूसरे हफ्ते के अंत तक आते आते फिल्म ने 230.45 करोड़ रुपये कमा लिए थे। 'पोन्नियिन सेलवन' ने तीसरे हफ्ते में प्रवेश करते हुए अपनी कमाई में बढ़ोतरी करते हुए 233.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की कहानी बात करें तो यह हमें चोल साम्राज्य के गौरवशाली इतिहास को दिखाती है, जिसमें बड़े-बड़े कलाकारों ने अपने अभिनय से सबका दिल जीत लिया है। 
छलनी में कपिल शर्मा का चेहरा देख रही थी पत्नी!अचानक हुई बेहोश, देखें वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
ponniyin selvan ps 1 box office collection day 15 mani ratnam aishwarya rai vikram film facing downfall
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया

मणिरत्नम के निर्देशन में बनी इस फिल्म से बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन काफी समय बाद पर्दे पर वापसी कर रही हैं। ऐश्वर्या के साथ इसमें विक्रम, जयराम रवि, कार्थी, तृषा जैसे सितारों ने काम किया है। खास बात यह है कि यह विक्रम के साथ उनकी दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों फिल्म 'रावण' में साथ काम कर चुके हैं, जिसमे अभिषेक बच्चन भी मुख्य भूमिका में थे।
Body Shaming: ये अभिनेत्रियां हो चुकी हैं बॉडी शेमिंग का शिकार, लोगों ने मिस वर्ल्ड को भी नहीं छोड़ा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed