फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Social Media: पूजा हेगड़े के साथ फ्लाइट में हुई अभद्रता, ट्वीट कर शिकायत की तो यूजर्स ने लगाई अभिनेत्री की क्लास

Fri, 10 Jun 2022 11:36 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 10 Jun 2022 11:36 AM IST
विज्ञापन
pooja hegde tweet about indigo staff member rude behaviour users trolled actress 
पूजा हेगड़े - फोटो : social media

पूजा हेगड़े साउथ की फिल्मों का एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने बॉलीवुड में भी कई फिल्मों में काम किया है। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने साथ हुए अभद्र व्यवहार के बारे में खुलासा किया है। अभिनेत्री ने हाल ही में एक फ्लाइट स्टाफ के प्रति अपना गुस्सा जाहिर किया है। अभिनेत्री का कहना है कि एयरलाइन के स्टाफ ने उनके साथ बदतमीजी और धमकी भरे लहजे में बात की है। इस संबंध में अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर ट्वीट भी किया है जो वायरल हो रहा है। इसके बाद एयरलाइन कंपनी को उनसे माफी मांगनी पड़ गई। इसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर पूजा को जमकर ट्रोल किया। 

pooja hegde tweet about indigo staff member rude behaviour users trolled actress 
पूजा हेगड़े - फोटो : Instagram

अपने ट्वीट में पूजा ने लिखा- 'मैं इस बात से बहुत दुखी हूं कि इंडिगो के स्टाफ मेंबर विपुल नकशे ने मुंबई की फ्लाइट में मुझसे बहुत बुरा व्यवहार किया। बिना किसी वजह से मुझसे धमकी भरे लहजे में बुरे तरीके से बात की गई। मैं वैसे तो इस तरीके से कभी ट्वीट नहीं करती हूं, लेकिन ये सच में डरावना था।' पूजा ने जैसे ही अपने अकाउंट पर ये मैसेज लिखा, इसपर इंडिगो की तरफ से मैसेज आ गया। 

pooja hegde tweet about indigo staff member rude behaviour users trolled actress 
पूजा हेगड़े  - फोटो : social media

इंडिगो ने माफी मांगते हुए अभिनेत्री के ट्वीट का जवाब दिया। एयरलाइंस कंपनी ने लिखा- मिस हेगड़े, इस बुरे अनुभव के लिए हम आपसे माफी मांगते हैं। हम आपसे तुरंत ही कनेक्ट होते हैं, कृपया आप हमें अपना कांटेक्ट नंबर दें। भले ही इंडिगो ने इस बात पर माफी मांग ली हो लेकिन अब पूजा हेगड़े को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। इस बात के सामने आने के बाद लोगों के अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
pooja hegde tweet about indigo staff member rude behaviour users trolled actress 
पूजा हेगड़े - फोटो : instagram/hegdepooja

पूजा के ट्वीट के बाद यूजर्स ने अभिनेत्री की क्लास लगा दी। एक यूजर ने लिखा- सर इस बात को सीरियस मत लीजिए सिर्फ मुद्दे पर फोकस करिए...अपने कर्मचारी के प्रति कोई बहुत ही सख्त एक्शन न लीजिएगा। कुछ लोगों ने ये भी कहा कि पूजा को इस तरह से ट्वीट नहीं करना चाहिए था, इससे उस शख्स की नौकरी भी जा सकती है। एक अन्य शख्स ने लिखा- हम सिर्फ आपकी बात पर यकीन नहीं करेंगे, उनकी सफाई भी सामने आने दो। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed