{"_id":"6217521b0dc6e51f61175d1e","slug":"poonam-pandey-reveals-why-she-wanted-to-go-nude-on-india-victory-before-going-to-kangana-ranaut-show-lockup","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lockupp: तो इसलिए इंडिया की जीत पर पूनम पांडे होना चाहती थीं न्यूड, लॉकअप में जाने से पहले किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Lockupp: तो इसलिए इंडिया की जीत पर पूनम पांडे होना चाहती थीं न्यूड, लॉकअप में जाने से पहले किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 24 Feb 2022 03:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
पूनम पांडे
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कंगना रनौत होस्टेड रियलिटी शो लॉकअप खूब चर्चा में है। इस शो के साथ-साथ इसमें नजर आने वाला हर कंटेस्टेंट बहुत खास है। शो का प्रीमियर 27 फरवरी से ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर होने जा रहा है। कंगना रनौत के रियलिटी शो में तीसरी कंटेस्टेंट पूनम पांडे शामिल हो चुकी हैं। वही पूनम पांडे जिन्होंने साल 2011 में इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने पर न्यूड होने की बात की थी। पूनम पांडे से पहले निशा रावल और स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी का नाम फाइनल हो गया है। पूनम पांडे मॉडल और एक्ट्रेस हैं। उनकी चर्चा सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई बोल्ड तस्वीरों की वजह से होती है।
2 of 4
पूनम पांडे
- फोटो : Instagram
इस शो के जरिए पूनम अपनी जिंदगी के बारे में नए खुलासे करने वाली हैं। ऐसे में इस शो जरिए उनके फैंस पूनम को बेहद करीब से जान पाएंगे। पूनम का कहना है कि मैं अपनी जिंदगी से जुड़े सवालों का जवाब देने के लिए बहुत बेताब हूं। साल 2011 में इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने पर न्यूड होने के बयान पर पूनम ने कहा कि उन्होंने यह बात सिर्फ पब्लिकसिटी के लिए की थी, क्योंकि उस समय वह महज एक मॉडल थीं।
3 of 4
पूनम पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम- @ipoonampandey
पूनम ने कहा कि उस समय मैं एक आउटसाइडर थी और एक्ट्रेस नहीं थी। ऐसे में आउटसाइडर के लिए सुर्खियों में आना बेहद कठिन होता है। पूनम ने बताया कि उस समय मुझसे कहा गया था कि तुम लोगों का ध्यान आकर्षित करो, तब वह सिर्फ 18 साल की थीं। एक इंटरव्यू के दौरान पूनम ने बताया कि लोग मुझे ऐसी एक्ट्रेस के तौर पर जानते हैं, जो बोल्ड एक्ट करती है और विवादों से घिरी रहती है। अब इस शो के जरिए लोग असली पूनम को जानेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
पूनम पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम
पूनम पांडे ने शादी के बाद पति के साथ विवाद और मारपीट के आरोपों का भी खुलकर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कोई महिला नहीं चाहती कि उसके साथ ऐसा कुछ हो। मेरे साथ जो कुछ भी हुआ वह बहुत दुखद था। उन्होंने बताया कि इस समय वह सिंगल हैं और किसी के साथ भी रिलेशन में नहीं हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।