साउथ की फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास ने अपने खाते में एक और रिकॉर्ड शामिल कर लिया है। उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया है। ऐसा उन्होंने तब किया जब फिल्म बाहुबली के दोनों भाग लोगों को बहुत पसंद आए। अब जैसे ही उन्होंने अपना यह अकाउंट बनाया वैसे ही उनके फैन्स उनसे जुड़ना शुरू हो गए। वहीं, फेसबुक पर भी प्रभास के फैन्स की कमी नहीं है।
प्रभास ने अपने नाम किया एक और रिकॉर्ड, सोशल मीडिया पर साबित हुए 'बाहुबली'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक, प्रभास के इंस्टाग्राम अकाउंट बनाने के कुछ ही घंटों में सात लाख फॉलोअर्स ने उन्हें फॉलो करना शुरू कर दिया। खबर है कि फिलहाल अभिनेता ने यह अकाउंट बनाया हैं लेकिन अभी नई तस्वीरें शेयर नहीं की है। तस्वीरें शेयर करने के बाद फॉलोअर्स का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।
अभिनेता के वर्कफ्रंट की बात करें तो बता दें कि बाहुबली की कामयाबी के बाद से ही वह अपनी अगली फिल्म साहो को लेकर बिजी हो गए थे। इस फिल्म पर वह काफी से समय से काम कर रहे हैं। फिल्म में उनके अपोजिट श्रद्धा कपूर होंगी। प्रभास के अलावा फिल्म में जैकी श्रॉफ और नील नितिन मुकेश भी एहम किरदार में होंगे।
फिल्म साहो इस साल 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मौके पर रिलीज होगी। वहीं, श्रद्धा कपूर अपनी डांसिंग फिल्म में भी बिजी हैं। इस फिल्म में वह एक बार फिर वरूण धवन के अपोजिट नजर आएंगी। हाल ही में अभिनेत्री ने एक बायोपिक फिल्म से भी किनारा कर लिया था।