फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रिया प्रकाश की मुस्कुराहट पर फिर धड़क उठे लाखों दिल, अब अपलोड की बेहद हसीन तस्वीर

Thu, 08 Mar 2018 05:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 08 Mar 2018 05:06 PM IST
विज्ञापन
Priya Prakash uploads news picture on instagram, fans become crazy
मलयालम एक्ट्रेस प्रिया वारियर अब किसी पहचान की मोहताज नहीं। सोशल मीडिया पर उनकी हर एक एक्टिविटी मीडिया की सुर्खियां बनती हैं। अपनी कजरारी आंखों का जादू चलाकर रातों-रात सेलिब्रिटी बनने वाली प्रिया प्रकाश ने हाल ही में अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में प्रिया हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
Priya Prakash uploads news picture on instagram, fans become crazy
- फोटो : self
खबर लिखे जाने तक प्रिया की इस तस्वीर को लगभग 9 लाख लाइक मिल चुके थे। वहीं आए हजारों कमेंट्स में फैन प्रिया की तारीफ करते नहीं थक रहे। वेलेंटाइन डे के मौके पर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद बीते प्रिया का एक और वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें प्रिया अपनी दो उंगलियों से बंदूक बनाते हुए अंखियों से गोली मारती नजर आई थीं। 
 

 

She was life itself. Wild and free. Wonderfully chaotic. A perfectly put together mess.🖤 Pc: @suhail_choyi_photography

A post shared by priya prakash varrier (@priya.p.varrier) on

Priya Prakash uploads news picture on instagram, fans become crazy
प्रिया प्रकाश वारियर का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। वीडियो में प्रिया अपनी भौहें मटकातीं और आंख मारती हुई नजर आई थीं। ये वीडियो लोगों को इतना पसंद आया कि वीडियो की नकल तक उतारी जाने लगी और सोशल मीडिया पर अपलोड होने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Priya Prakash uploads news picture on instagram, fans become crazy
- फोटो : self
बता दें कि अपकमिंग मलयालम फिल्म ‘Oru Adaar Love’ के सॉन्ग ‘Manikya Malaraya Poovi’ का वीडियो वायरल होने से प्रिया मशहूर हुईं। यहां तक की प्रिया को नेशनल क्रश कहा जाने लगा। इससे पहले प्रिया प्रकाश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर होली का एक वीडियो भी शेयर किया था। वीडियो में प्रिया रंगों के साथ जम कर होली खेलती दिख रही हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed