{"_id":"59db67984f1c1b8d698b4d7d","slug":"priyank-sharma-may-come-again-in-big-boss-house-because-he-is-still-in-lonavala","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 11: बाहर हुए कंटेस्टेंट की फिर होगी एंट्री पर एक बड़ा टिवस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bigg Boss 11: बाहर हुए कंटेस्टेंट की फिर होगी एंट्री पर एक बड़ा टिवस्ट
Mon, 09 Oct 2017 07:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: आनंद
amarujala.com- Presented by: आनंद
Updated Mon, 09 Oct 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 11 के पहले 'वीकेंड का वार' पर शो से निष्कासित कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा की दोबारा से एंट्री हो सकती है, लेकिन इसमें भी एक बड़ा टिवस्ट देखने को मिल सकता है।
2 of 4
प्रियांक शर्मा
- फोटो : COLORS
बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार प्रियांक शर्मा की जल्द ही बिग बॉस के घर में फिर से एंट्री को सकती हैं। सलमान ने प्रियांक को बिना वोटिंग के बिग बॉस के घर से निकाला है, मगर खबर ये भी है कि प्रियांक बस अभी बिग बॉस के घर के बेहद पास लोनावला के एक होटल में ठहरे हुए हैं, जहां बिग बॉस की टीम ये सोचने में लगी हुई है कि प्रियांक के साथ क्या किया जाये। प्रियांक शर्मा को दोबारा घर में बुलाया जाये या नहीं..??
3 of 4
प्रियांक शर्मा
कहा ये भी जा रहा है कि अगर प्रियांक को फिर से बिग बॉस के घर में एंट्री मिल भी जाती है तो वो इस बार मख्य घर के सदस्य नहीं बल्कि पड़ोसी घर के सदस्य बनकर घर में दाखिल होंगे। आपको बता दें कि बिग बॉस के घर में प्रियांक अच्छा गेम खेल रहे थे, मगर उनकी एक गलती ने सलमान खान को निराश कर दिया, जिसके चलते उन्हें बाहर करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
प्रियांक शर्मा
उल्लेखनीय हो कि पिछले हफ्ते आकाश डडलानी और विकास गुप्ता के बीच झगड़ा हो रहा था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों आपस में गाली-गलौच करने लगे। इसी दौरान प्रियांक ने विकास के समर्थन में आकर आकाश पर हाथ छोड़ दिया। जोकि बिग बॉस के नियमों के बिल्कुल खिलाफ है, जिसके चलते सलमान खान ने प्रियांक को बिग बॉस के घर से बिना वोटिंग के सीधे बाहर का रास्ता दिखा दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।