{"_id":"6260d843bf19cb2a720ae193","slug":"priyanka-chopra-and-nick-jonas-name-their-daughter-malti-marie-chopra-jonas-know-about-what-it-means","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Priyanka Chopra: आखिरकार प्रियंका चोपड़ा को मिल ही गया अपनी बेटी का नाम, जानिए क्या है उसका अर्थ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Priyanka Chopra: आखिरकार प्रियंका चोपड़ा को मिल ही गया अपनी बेटी का नाम, जानिए क्या है उसका अर्थ
जनवरी में मम्मी बनी प्रियंका चोपड़ा इस समय अपने पति निक जोनस के साथ इस समय पेरेन्टहुड को एन्जॉय कर रही हैं। प्रियंका ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस बार की जानकारी दी थी। करीब 3 महीने का समय बीत जाने का बाद अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया है। 15 जनवरी को सेरोगेसी के जरिए प्रियंका की बेटी का जन्म सैन डिएगो अस्पताल में हुआ था। प्रियंका की कजिन मीरा चोपड़ा ने बेबी गर्ल होने के राज से पर्दा हटाया था।
2 of 4
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा अपनी जड़ों से भी काफी जुड़ी हैं और वह पति निक के कल्चर को भी मानती हैं। इसलिए प्रियंका अपनी बेटी का नाम दोनों से जुड़ा हुआ रखना चाहती थीं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया है उनकी बेटी का नाम 'मालती मैरी चोपड़ा जोनस' है। प्रियंका काफी दिनों से अपनी बेटी के नाम को लेकर परेशान थीं। वह चाहती थीं कि उनकी बेटी का नाम कुछ मीनिंगफुल और यूनीक हो।
3 of 4
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
- फोटो : Instagram
एक रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची का नाम 'मालती मैरी' है। रिपोर्ट में जन्म प्रमाण पत्र का हवाला दिया गया है, जिसके अनुसार मालती का जन्म रात 8 बजे के बाद हुआ था। 'मालती' नाम संस्कृत से लिया गया है। इसका अर्थ होता है- 'छोटा सुगंधित फूल।' वहीं मैरी लैटिन भाषा के स्टेला मैरिस से लिया गया है, जिसका अर्थ है समुद्र का सितारा (star of the sea)। इसका बाइबिल का नाम और फ्रेंच वर्जन भी है, क्योंकि मैरी, यीशु की मां का नाम भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस
- फोटो : इंस्टाग्राम
प्रियंका और निक जोनस ने 22 जनवरी को इंस्टाग्राम पर घोषणा की थी कि वह माता-पिता बन गए हैं। उनके पोस्ट में लिखा था, 'हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेसी के माध्यम से एक बच्चे का स्वागत किया है। हम सम्मानपूर्वक इस विशेष समय के दौरान गोपनीयता की मांग करते हैं, क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।