{"_id":"5e7db7108ebc3e72b96fc497","slug":"priyanka-chopra-and-nick-jonas-romantic-video-in-isolation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus : आइसोलेशन में भी रोमांस करते दिखे प्रियंका-निक, वीडियो आया सामने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Coronavirus : आइसोलेशन में भी रोमांस करते दिखे प्रियंका-निक, वीडियो आया सामने
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 27 Mar 2020 01:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra
- फोटो : social media
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनस के साथ विदेश में हैं और कोरोना वायरस को लेकर लगातार लोगों को जागरूक कर रही हैं। ये कपल करीब 15-16 दिन से आइसोलेशन में है। हाल ही में प्रियंका और निक का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों आइलोशन में भी रोमांटिक होते नजर आए।
Trending Videos
2 of 5
priyanka chopra
- फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का यह वीडियो उनके लाइव वीडियो चैट के दौरान का है, जिसे उनके फैनपेज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो में प्रियंका और निक का क्यूट अंदाज देखने लायक है। इसमें जहां प्रियंका चोपड़ा ब्राउन जम सूट पहने दिखाई दे रही हैं तो वहीं निक जोनास ब्लू हूडी में दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
priyanka chopra
- फोटो : social media
लाइव चैट के दौरान ही दोनों ने एक-दूसरे को किस भी किया। प्रियंका के इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। बता दें कि पिछले दिनों प्रियंका ने WHO के डॉक्टर से लाइव चैट के जरिए कोरोनावायरस से बचाव के बारे में जानकारी ली थी। उनकी लाइव चैट का ये वीडियो भी काफी वायरल हुआ था।
वीडियो में डॉक्टर उनसे बता रहे हैं कि करीब 17 से 18 महीने में कोरोना वायरस को खत्म करने वाली वैक्सीन लोगों के लिए उपलब्ध कराई जा सकती है। फिलहाल के लिए सभी का घर में रहना ही ठीक होगा। इसी से वो खुद को बचा सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका ने डॉक्टर से करीब 15 मिनट तक बात की। इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका ने अपने फैंस से कहा कि इस वीडियो को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों तक पहुंचाएं, जिससे उन्हें भी कोरोना वायरस से जुड़े इन सवालों के जवाब मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X