फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति के लिए खाना पकाती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, निक ने शेयर किया मजेदार वीडियो

Sat, 06 Jul 2019 02:55 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sat, 06 Jul 2019 02:55 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra cook pasta for her husband nick jonas video viral
priyanka chopra - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पिछले दिनों जो जोनस और सोफी टर्नर की शादी में शामिल हुए थे । ये शादी पेरिस से हुई थी । प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के कई सारे लुक वायरल हुए थे । अब प्रियंका और निक इटली में हैं । हाल ही में इस कपल का एक दिलचस्प वीडियो सामने आया है । वीडियो में प्रियंका अपने पति के लिए पास्ता बनाती नजर आ रही हैं।
priyanka chopra cook pasta for her husband nick jonas video viral
priyanka chopra - फोटो : social media
इस वीडियो को निक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है । इसमें वो प्रियंका के साथ कुकिंग करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में उनके साथ शेफ भी नजर आ रहा है जो खाना बनाने में उनकी मदद कर रहा है, इसमें प्रियंका को पास्ता बनाते देखा जा सकता है। इस पोस्ट के साथ निक ने लिखा, 'Date night cooking extravaganza.' 
priyanka chopra cook pasta for her husband nick jonas video viral
priyanka chopra - फोटो : social media
इटली से प्रियंका और निक की कुछ और तस्वीरें सामने आई हैं । 4 जुलाई को अमेरिकन इनडिपेंडेंस डे के मौके पर प्रियंका ने एक पुरानी तस्वीर शेयर की । इस फोटो के साथ प्रियंका ने लिखा, '4 जुलाई सभी को मुबारक हो । अमेरिका ने मुझे और मेरे परिवार को बहुत कुछ दिया है । सभी मजे करिये और सुरक्षित रहिये ।'

View this post on Instagram

Date night cooking extravaganza.

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra cook pasta for her husband nick jonas video viral
priyanka chopra, nick jonas - फोटो : social media
निक ने भी पिछले साल 4 जुलाई की एक तस्वीर शेयर की है । प्रियंका और निक पेरिस के बाद अभी भी छुटि्टयों के मूड में हैं । प्रियंका की इटली से जो फोटो सामने आई, इसमें वो ब्राउन एंड क्रीम फ्लोरल गाउन पहने नजर आ रही थी ।
विज्ञापन
priyanka chopra cook pasta for her husband nick jonas video viral
priyanka chopra - फोटो : Instagram
बता दें कि सोफी टर्नर और जो जोनस की शादी में प्रियंका अपनी साड़ी की वजह से खूब चर्चा में रही थीं । प्रियंका ने पिंक कलर की साड़ी पहनी थी। शादी में परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। शादी से कुछ दिन पहले ही जो जोनस और सोफी टर्नर पेरिस पहुंचे थे और कई रस्में निभाईं। शादी भले ही जो जोनस की हो लेकिन भारत में सभी की निगाहें प्रियंका चोपड़ा पर टिकी रहीं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed