फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Russia-Ukraine Conflict: युद्ध के हालात पर छलका प्रियंका चोपड़ा का दर्द, यूक्रेन में फंसे भारतीयों ने एक्ट्रेस से मांगी मदद

Sat, 26 Feb 2022 01:02 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 26 Feb 2022 01:02 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra requests help for Ukraine amid Russian war students seek embassy help to leave Ukraine
Priyanka Chopra - फोटो : सोशल मीडिया

रूस और यूक्रेन में छिड़ी जंग के बीच शनिवार को राजधानी कीव समेत यूक्रेन के सभी अहम शहरों में धमाके हुए हैं। पिछले तीन दिनों में रूसी सेना ने यूक्रेन पर चारो तरफ से हमला कर उसकी सेना को पीछे हटने पर मजबूर किया है।  जेलेंस्की को अमेरिका की तरफ से यूक्रेन छोड़ने का प्रस्ताव मिला था। लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। देश विदेश के सभी लोग चाहते हैं कि जल्द से जल्द इसे युद्ध को रोक दिया जाए। भारत सरकार यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने की हरसंभव कोशिश कर रही है।

Priyanka Chopra requests help for Ukraine amid Russian war students seek embassy help to leave Ukraine
Priyanka Chopra - फोटो : instagram/priyankachopra

इस बीच एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध को भयावह बताया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "इस वॉर जोन में बेगुनाह लोग रह रहे हैं...वे बिल्कुल आपके और मेरे जैसे हैं। समझना मुश्किल है कि आधुनिक दुनिया में यह इतनी भयावह स्थिति तक कैसे बढ़ सकता है लेकिन यह एक परिणामी क्षण है जो दुनिया भर में गूंजेगा"

Priyanka Chopra requests help for Ukraine amid Russian war students seek embassy help to leave Ukraine
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

प्रियंका की इस पोस्ट पर तमाम बॉलीवुड सितारे और फैंस कमेंट कर रहे हैं। बिपाशा बसु ने लिखा- दिल टूट गया है। वहीं इटालियन एक्टर ने प्रियंका को इस पोस्ट के लिए शुक्रिया कहा है। वहीं यूजर्स भी इसपर अपनी राय रख रहे हैं। एक ने लिखा है- इसे रोकने के लिए पूरी दुनिया को एक साथ आना होगा।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra requests help for Ukraine amid Russian war students seek embassy help to leave Ukraine
Ukraine-Russian war - फोटो : संवाद

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- दुनिया को शांति चाहिए युद्ध नहीं। वहीं, यूक्रेन में फंसे कुछ भारतीयों ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए मदद मांगी है। उन्होंने कहा कि भारतीय एम्बेसी तक हमारा मैसेज पहुंचा दें। एक रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन में करीब 20 हजार भारतीय छात्र फंसे हुए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed