आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' सुर्खियों में बनी हुई है। चार साल बाद आमिर खान ने इस फिल्म से वापसी की है। लेकिन 'लाल सिंह चड्ढा' को सोशल मीडिया पर बायकॉट का सामना करना पड़ा, जिसकी वजह से फिल्म के कलेक्शन को भारी नुकसान हुआ है। सोशल मीडिया पर बायकॉट की उठ रही मांग के बाद फिल्म के विरोध में जगह-जगह प्रदर्शन भी किए गए थे। हालांकि इन सबके बाद भी आमिर और करीना स्टारर इस फिल्म को बॉलीवुड स्टार्स का खुलकर सपोर्ट मिला, लेकिन कुछ लोग ऐसे थे जिन्हें 'लाल सिंह चड्ढा' में काफी कमियां नजर आईं। इन्हीं लोगों में प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा चोपड़ा का नाम भी शामिल है।
Laal Singh Chaddha: प्रियंका चोपड़ा की बहन के निशाने पर आमिर, बोलीं- 'लाल सिंह' की कहानी मौलिक रूप से गलत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म में दिखाया गया कुछ भी सही नहीं
दरअसल, हाल ही में ग्लोबल आईकॉन प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा राजपूत ने एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' पर खुलकर बात की। मीरा राजपूत ने आमिर की कमबैक फिल्म पर सवाल उठाते हुए कहा,'लाल सिंह चड्ढा उस फिल्म की रीमेक है जो 28 साल पहले आई थी। उस वक्त लोगों ने फिल्म की कहानी पर सवाल नहीं खड़े किए थे। लेकिन मुझे ये समझ नहीं आता क्यों वह चार साल तक भाग रहा था। ये जस्टिफाइड नहीं था और फिर मैं एक सच्ची देशभक्त हूं, जो भी उन्होंने आर्मी के खिलाफ दिखाया वह किसी भी हिसाब से सही नहीं हो सकता है।'
क्या हैं आमिर की फिल्म की कहानी
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए मीरा राजपूत ने कहा, 'अमेरिकी प्रधानमंत्री ने उस समय युद्ध के लिए एक लाख मानसिक रूप से विकलांग लोगों की भर्ती के लिए एक प्रोग्राम शुरू किया था। भारतीय सेना ऐसा नहीं करती है और न मुझे ध्यान पड़ता है कि कभी पहले ऐसा हमारी भारतीय सेना ने किया हो। सभी देशवासियों को पता है कि कारगिल वॉर के लिए बढ़िया सैनिकों को भेजा गया था।'
मीरा को फिल्म की कहानी से परेशानी
इसके साथ ही मीरा चोपड़ा ने आमिर खान की फिल्म की एक और कमी को प्वॉइंट किया। उन्होंने कहा कि, 'लाल ने एक आतंकी को रेस्क्यू किया और वो भारत में खुलेआम घूम रहा है। फिल्म में इस तरह से दिखाकर आप तो सीधा हमारी सरकार पर सवाल उठा रहे हो। मैं फिल्म को बनाने की कहानी अपनी तरह से बनाने की आजादी को समझती हूं ,मगर आप वो चीज दिखा रहे हो जो मौलिक रूप से गलत है। लाल सिंह चड्ढा की कहानी से मुझे परेशानी है।'