कृषि कानून का विरोध कर रहे किसानों को अब देश भर से समर्थन मिलने लगा है। राजधानी दिल्ली से सटे इलाकों में आंदोलनकारी किसानों के पास अब सेलेब्स भी पहुंचने लगे हैं। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर फिल्मी हस्तियां भी इन्हें समर्थन देने में जुट गई हैं। इस बीच प्रियंका चोपड़ा ने भी किसानों को लेकर एक ट्वीट किया है।
किसानों के समर्थन में उतरीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- उनके डर को दूर करने की जरूरत है
प्रियंका चोपड़ा ने दिलजीत दोसांझ के एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'हमारे किसान भारत के खाद्य सैनिक हैं। उनके डर को दूर करने की जरूरत है। उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की जरूरत है। एक संपन्न लोकतंत्र के रूप में, हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि यह संकट जल्द हल हो।'
Our farmers are India’s Food Soldiers. Their fears need to be allayed. Their hopes need to be met. As a thriving democracy, we must ensure that this crises is resolved sooner than later. https://t.co/PDOD0AIeFv
दरअसल दिलजीत ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने दो तस्वीरें साझा की थीं। एक तस्वीर में किसान पुलिसकर्मियों को खाना खिला रहे हैं और दूसरी में पुलिसवाले किसानों को। इस पर दिलजीत ने लिखा, 'प्यार की बात करिए, धर्म कोई भी लड़ाई नहीं सिखाता। भारत इसलिए दुनिया में सबसे अलग है, क्योंकि यहां सब प्यार से रहते हैं। हर धर्म का सत्कार किया जाता है।'
इससे पहले दिलजीत ने शनिवार को सिंधु बॉर्डर पहुंचकर किसानों को संबोधित किया था। इसके साथ ही उन्होंने किसानों को 1 करोड़ रुपये दान में दिए ताकि वह ठंड में गर्म कपड़े खरीद सकें।
गौरतलब है कि प्रियंका और दिलजीत के अलावा गिप्पी ग्रेवाल, हनी सिंह, कपिल शर्मा, स्वरा भास्कर, रितेश देशमुख, सोनू सूद, वीर दास, तापसी पन्नू, अनुभव सिन्हा, हंसल मेहता सहित कई स्टार्स किसानों का समर्थन कर चुके हैं।
किसान आंदोलन के बीच गुरु रंधावा ने शेयर की तस्वीर, लिखा इमोशनल नोट