केंद्र सरकार के कृषि कानून बिल को लेकर किसानों का आंदोलन बीते कई दिनों से लगातार जारी है। इस आंदोलन में कई सेलिब्रिटीज भी इन किसानों का समर्थन कर रहे हैं। कई पंजाबी कलाकार किसानों के बीच जाकर इनसे मिलकर भी आए हैं। ऐसे में मशहूर सिंगर गुरु रंधावा ने भी इन किसानों का अलग तरह से समर्थन किया है। गुरु ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर के साथ इमोशनल पोस्ट लिखी है।
किसान आंदोलन के बीच गुरु रंधावा ने शेयर की तस्वीर, लिखा इमोशनल नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों किसानों के समर्थन को लेकर एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ सबसे ज्यादा सुर्खियों में हैं। इसी बीच अब सिंगर गुरु रंधावा भी किसानों के समर्थन के लिए आगे आए हैं। गुरु रंधावा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में उन्होंने हाल ही में ट्रैक्टर में बैठे हुए एक तस्वीर साझा की है। जिसके साथ उन्होंने इमोशनल नोट भी लिखा।
गुरु रंधावा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में गुरु खुद ट्रैक्टर चलाते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर को साझा करते हुए गुरु ने कैप्शन में लिखा, 'मुझे आज भी याद है जब मैंने अपनी सिंगिंग की पहली कमाई से दादाजी को यह ट्रैक्टर गिफ्ट किया था। और हमेशा मुझे इस पर गर्व रहेगा। मेरा सरकार से अनुरोध है कि वह किसानों के साथ अपने बिलों को सुलझाए और उनकी बातों को सुने। किसान लंबे समय तक जीवित रहें।'
View this post on Instagram
गुरु रंधावा के इस पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है। साथ ही लोग इसके लिए उनकी काफी तारीफ भी कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले दिलजीत दोसांझ, जापजी खैरा, गिप्पी ग्रेवाल, मीका सिंह आदि पंजाबी सितारे किसानों से समर्थन में आगे आ चुके हैं।
वहीं दिलजीत दोसांझ किसानों का समर्थन करने आज ही सिंघु बॉर्डर पर पहुंचे थे। सिंघु बॉर्डर पर पहुंचकर ना सिर्फ दिलजीत ने किसानों की मांग पूरी करने के लिए सरकार से गुहार लगाई, बल्कि अभिनेत्री कंगना रणौत पर भी निशाना साधा। इस दौरान दिलजीत ने किसानों के लिए एक करोड़ रुपये दान किए हैं। जिसके लिए उनकी हर जगह वाहवाही हो रही है।
पढ़ें: करियर खतरे में देख सैफ ने मांगी माफी, बयान भी वापस लिया, सवाल ये कि गलत जानकारी किसने दी