फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: हॉलीवुड में नाम कमाना प्रियंका के लिए नहीं था आसान, इन चुनौतियों का करना पड़ा सामना

Sat, 18 Mar 2023 03:19 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sat, 18 Mar 2023 03:19 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra talks about her career journey in hollywood and changes in entertainment industry
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। प्रियंका ने अपनी सफलता का परचम बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक लहराया है। यूपी के छोटे से जिले से निकलकर पहले मायानगरी मुंबई में अपने पैर जमाना फिर विदेशी धरती पर जाकर झंडे गाड़ना तारीफ के काबिल है। लेकिन विदेशी धरती पर पैर जमाना अभिनेत्री के लिए आसान नहीं था। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने इस बात का खुलासा किया है। 

priyanka chopra talks about her career journey in hollywood and changes in entertainment industry
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

आसान नहीं है हॉलीवुड में पैर जमाना
प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में 'बेवॉच' और 'मैट्रिक्स रिसर्कशन्स' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अब बहुत जल्द उनके एक्शन का जलवा सिटाडेल में भी देखने को मिलने वाला है। सात समुंदर पार जाकर प्रियंका ने अपने अभिनय का जलवा दिखाया है, लेकिन यह सब इतना आसान नहीं था। शुरुआत में प्रियंका के लिए सबसे बड़ी बाधा यह देखना थी कि वह हॉलीवुड में क्या कर सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें- Satish Kaushik: अनुपम खेर ने शेयर किया सतीश की पत्नी का पोस्ट, शशि ने लिखा- पीएम की सांत्वना से मिली शक्ति

priyanka chopra talks about her career journey in hollywood and changes in entertainment industry
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एंटरटेनमेंट में बढ़ी ग्लोबलाइजेशन की मांग
प्रियंका ने बताया, शुरुआती दिनों में तो लोगों ने ऐसा मान लिया था कि वह सिर्फ साउथ एशियन दर्शकों तक ही सीमित रह जाएंगी। अगर अमेरिका में उन्होंने टीवी शो कर लिया तो लोगों को उनके काम में ज्यादा दिलचस्पी नहीं रह जाएगी। एक्ट्रेस ने कहा, जब से ऑनलाइन स्ट्रीमिंग शुरू हुई है, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ग्लोबलाइजेशन की मांग बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra talks about her career journey in hollywood and changes in entertainment industry
प्रियंका चोपड़ा जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम

इन फिल्मों में आएंगी नजर
प्रियंका चोपड़ा आगे कहती हैं कि पिछले 10 साल में मैंने काफी कुछ बदला हुआ देखा है। इसके अलावा प्रियंका ने उनलोगों को धन्यवाद दिया जो उनके साथ हमेशा खड़े नजर आए। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा अगली बार फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और कटरीना कैफ भी नजर आएंगी। इसके अलावा वह सैम ह्यूगन और सेलीन डायोन के साथ लव अगेन में नजर आएंगी। लव अगेन के ट्रेलर ने पहले ही काफी सुर्खियां बटोरी हैं। इसके अलावा वह सिटाडेल में नजर आएंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed