फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा को यूपी में 7 बजे के बाद लगता है डर, IPS अधिकारी से किया सवाल तो मिला यह जवाब

Thu, 10 Nov 2022 11:47 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 10 Nov 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra visited lucknow 1090 helpline control room she said after 7 pm uttar pradesh is not safe
प्रियंका चोपड़ा जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस पूरे तीन साल बाद भारत आई थीं। इस दौरान प्रियंका ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का भी दौरा किया। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर हैं और वह उत्तर प्रदेश में बच्चों की शिक्षा में सुधार का स्तर, स्वास्थ्य, पोषण और तमाम तरह के सुरक्षा उपायों की स्थिति और उनकी पहुंच के स्तर को देखने निकली थीं। इस दौरान वह महिलाओं पर होने वाले अत्याचार और यौन उत्पीड़न की शिकायतों को दर्ज कराने के लिए 24/7 हेल्पलाइन के कंट्रोल रूम भी गईं। यहां उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बातचीत की जिसका वीडियो प्रियंका ने अपनी सोशल मीडिया साइट पर साझा किया।

priyanka chopra visited lucknow 1090 helpline control room she said after 7 pm uttar pradesh is not safe
प्रियंका चोपड़ा जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम

गुरुवार को प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से यूपी विजिट से जुड़े कई सारे वीडियो साझा किए। एक वीडियो में प्रियंका महिला पुलिस अधिकारी से कहती नजर आ रही हैं कि, 'मुझे उत्तर प्रदेश जैसे राज्य के बारे में बताइए, मैं खुद भी यहां पली-बढ़ी हूं...यह हमेशा एक डर का माहौल होता है, खासकर के शाम 7 बजे के बाद'। प्रियंका की बातें सुनने के बाद पुलिस अधिकारी  उन्हें कॉल ट्रैकिंग यूनिट के कामकाज को दिखाने के लिए अंदर ले जाती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)



यह भी पढ़ें: Freddy: कार्तिक आर्यन ने 'फ्रेडी' के लिए बढ़ाया 14 किलो वजन, तस्वीर में दिखा एक्टर का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन

priyanka chopra visited lucknow 1090 helpline control room she said after 7 pm uttar pradesh is not safe
प्रियंका चोपड़ा जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम

पुलिस अधिकारी प्रियंका को दिखाती हैं कि हेल्पलाइन में कैसे काम होता है। इसके बाद वह प्रियंका को उस यूनिट से मिलाती हैं जो कॉल ट्रैकिंग का काम देख रहा है। इस दौरान पुलिस अधिकारी प्रियंका को बताती हैं कि यहां हमारे पास कॉल ट्रैकिंग की पूरी टीम है, जो कि पुलिस ऑफिसर नहीं है, यहां सब बाहर से लाए गए लोग हैं। हम नहीं चाहते कि किसी भी तरह की कोताही बरती जाए। पुलिस कई बार मामले को दबाने की कोशिश करती है, इसलिए हम न्यूट्रल माहौल रखना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: Uunchai Box Office Prediction: चार दोस्तों की इमोशनल दास्तां है 'ऊंचाई', ओपनिंग डे पर कर सकती है इतनी कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra visited lucknow 1090 helpline control room she said after 7 pm uttar pradesh is not safe
लखनऊ में यूनिसेफ के कार्यक्रम में प्रियंका चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला

इस विजिट के दौरान प्रियंका पुलिस अधिकारी से कई तरह के सवाल पूछती हैं। प्रियंका उनसे पूछती हैं कि- डिजिटलीकरण के बाद क्या यूपी जैसे राज्य में चीजें आसान हो गई हैं, क्योंकि लड़कियां डरती थीं। इस पर महिला अफसर जवाब देती हैं कि निश्चित रूप से, क्योंकि मैं पुलिस में 30 साल से हूं। उन्होंने कहा, 'केवल तकनीक ही इसका समाधान नहीं है। जब मैनुअल पुलिसिंग और तकनीक दोनों मिल जाते हैं तो यह और घातक होता है'।

यह भी पढ़ें: Photos Of The Day: रेड ड्रेस में कातिलाना लगीं रवीना और अवनीत का शोख अंदाज, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed