{"_id":"5bd6b1e1bdec22696720dd7c","slug":"priyanka-chopra-wedding-rituals-start-look-the-photo-of-her-bridal-shower","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: शादी से पहले ही दुल्हन की तरह सजीं प्रियंका चोपड़ा, चुपचाप शुरू कर दीं रस्में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
PHOTOS: शादी से पहले ही दुल्हन की तरह सजीं प्रियंका चोपड़ा, चुपचाप शुरू कर दीं रस्में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:38 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका पादुकोण की शादी की डेट तो आ गई है लेकिन अभी तक रस्में शुरू नहीं हुई हैं । वहीं प्रियंका चोपड़ा की शादी की डेट भले ना आई हो लेकिन रस्में शुरू हो चुकी हैं । जी हां, हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की गोद भराई की रस्म हुई । ये रस्म निक जोनस के परिवार की तरफ से ऑर्गनाइज की गई थी ।
priyanka chopra
प्रियंका चोपड़ा की गोद भराई का ये कार्यक्रम न्यूयॉर्क में पूरा हुआ । इस मौके पर प्रियंका किसी परी से कम नहीं लग रही थीं । प्रियंका ने व्हाइट कलर की गाउन के साथ डायमंड नेकलेस पहना हुआ था । इस फंक्शन में प्रियंका और निक के दोस्त शामिल हुए ।
View this post on Instagram
A post shared by We❤PeeCee (@nickyankalove) on
priyanka chopra
प्रियंका चोपड़ा की गोद-भराई के इस कार्यक्रम के बारे में उनकी स्टाइलिस्ट मिमि ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। मिमि ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर देसी गर्ल की खूबसूरत तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘हमारी दुल्हन..।’ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका और निक नवंबर में शादी करेंगे ।
View this post on Instagram
A post shared by PC globaldomination1 (@pc_globaldomination1) on
विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra
शादी का वेन्यू राजस्थान जोधपुर में रखा गया है । प्रियंका चोपड़ा चाहती हैं कि उनकी शादी भारतीय रीति-रिवाजों के अनुसार हो । प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी चाहती हैं कि उनके होने वाले दामाद निक भारतीय कल्चर को अच्छे से जान लें । जिस वक्त प्रियंका और निक सात फेरे लेंगे, लगभग उसी समय दीपिका-रणवीर का रिसेप्शन होगा ।
View this post on Instagram
A post shared by PC globaldomination1 (@pc_globaldomination1) on
विज्ञापन
priyanka chopra
माना जा रहा है कि निक और प्रियंका जल्द ही अपनी शादी की तारीख का ऐलान कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो प्रियंका चोपड़ा ने अपने होने वाले पति निक के लिए करवाचौथ का व्रत रखा था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था - चांद छिपा बादल में।